PM Kisan: 13 किस्त से पहले नई अपडेट, इन लाखों किसानों को नहीं मिलेंगे 2000! कृषि मंत्री ने बताई वजह

PM KISAN update

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों बड़ी खबर है। संभावना जताई जा रही है कि 26 जनवरी से पहले अगली क‍िस्‍त र‍िलीज की जा सकती है, लेकिन नए साल में मिलने वाली 13वीं किस्त से पहले बड़ी अपडेट सामने आई है। छत्तीसगढ़ के 8 लाख किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इसका कारण भूलेख वेर‍िफ‍िकेशन और ई-केवायसी है।इसकी जानकारी केन्द्रीय कृषि मंत्री ने संसद में एक सवाल के जवाब में दी है।

दरअसल, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय कृष‍ि मंत्री नरेंद्र स‍िंह तोमर ने बताया क‍ि फ‍िलहाल छत्‍तीसगढ़ में 27,43,708 किसान पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में शामिल हैं लेकिन आगामी क‍िस्‍त का लाभ केवल 19,75,340 किसानों को मिल पाएगा ।इसका कारण बाकी क‍िसानों द्वारा भूलेख वेर‍िफ‍िकेशन और KYC ना करवाना है। बता दे कि यद‍ि क‍िसी क‍िसान ने भूलेख वेर‍िफ‍िकेशन और e-KYC अब तक नहीं कराया है, तो उसे 13वीं का लाभ नहीं मिलेगा।

किसानों को मिलते है सालाना 6000

गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है। इसके तहत केन्द्र सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये सालाना देती है। ये राशि हर चार महीने के अंतराल में दो -दो हजार रुपये करके तीन किस्तें में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। नियम के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि नए साल में 13वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है।

योजना में बदलाव

ध्यान रहे केंद्र सरकार ने योजना में धांधली और गड़बड़ी को रोकने के ल‍िए राशन कार्ड, भूलेख वेर‍िफ‍िकेशन और e-KYC को अनिवार्य कर दिया है, ये प्रक्रिया पूरी ना करने तक 2000 रुपये का लाभ नहीं मिलेगा। किसान आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते है। वही 13वीं किस्त की लाभार्थी सूची तैयार की जा रही है। इसमें उन किसानों को बाहर किया जा रहा है जो गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

अगर योजना से संबंधित कोई जानकारी लेना हो या फिर कोई दिक्कत आ रही हो तो किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in, हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के टोल फ्री नंबर 18001155266 या डारेक्ट हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews