Hindi News

इस दिन जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त, फिर खाते में आएंगे दो-दो हजार रु, जानें क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते है लाभ?

Written by:Pooja Khodani
Published:
पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के तहत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है, जिसे हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।
इस दिन जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त, फिर खाते में आएंगे दो-दो हजार रु, जानें क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते है लाभ?

PM Kisan 2024 : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए काम की खबर है।योजना की अगली किस्त नए साल में आएगी, ऐसे में ईकेवायसी बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन समेत सभी दस्तावेज अपडेट कर लें, अन्यथा 2000 रुपए से वंचित हो सकते है। किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति और लाभार्थी सूची की जांच करते रहें, ताकि उन्हें सही समय पर किस्त की जानकारी मिल सके।

दरअसल, पीएम किसान योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके तहत करोड़ों किसानों को हर 4 महीने में 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है।नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है , ऐसे में अगली किस्त नए साल 2025 में आएगी।

क्या पति-पत्नी या पिता-बेटा दोनों को मिलेगा लाभ?

  • पीएम किसान योजना के नियम के मुताबिक, इस स्कीम का लाभ परिवार के सिर्फ एक सदस्य को मिलता है, लेकिन अक्सर ये सवाल सामने आते है कि क्या पीएम किसान योजना में पति-पत्नी या पिता पुत्र या फिर परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों को सम्मान निधि की राशि का लाभ मिल सकता है, क्या एक से अधिक सदस्य इसके लाभार्थी हो सकते हैं? तो इसका जवाब है ना।
  • पति-पत्नी में से किसी एक को ही स्कीम का लाभ मिलेगा। और यह फायदा उसे मिलेगा, जिसके नाम कृषि जमीन की रजिस्ट्री है।अगर एक परिवार में एक से अधिक सदस्य स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में उनके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। इस कारण एक परिवार में सभी सदस्य इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं।
  • अगर परिवार में पति-पत्नी या फिर पिता पुत्र या एक से ज्यादा सदस्यों को लाभ मिला है, तो उनसे राशि वसूली की जा सकती है। केंद्र सरकार ने भी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि पीएम किसान योजना का लाभ एक किसान परिवार में सिर्फ एक शख्स को ही दिया जाता है।

घर बैठे ऐसे करें eKYC

  • सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान योजना वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सत्यापन के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।

PM Kisan :लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद farmer corner पर क्लिक करें,फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
    इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews