
PM Kisan Yojana Update
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगली किस्त से पहले किसान ई केवाईसी, भू-सत्यापन, फॉर्मर रजिस्ट्री और मोबाईल आधार से लिंक का काम कर लें अन्यथा पैसे अटक सकते है। इसके अलावा बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑन कर लें ।आवेदन फॉर्म में नाम , पता, मोबाईल नंबर, आधार संख्या गलत हो गई है तो सुधार कर लें अन्यथा किस्त के लाभ से वंचित हो सकते है।किसी भी प्रकर की समस्या आने पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में मिलते है सालाना 6000 रूपए
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत 9.70 करोड़ किसानों को सालाना 6,000 रूपए दिए जाते है। यह राशि हर 4 माह में 3 समान किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दी जाती है।
- यह पैसा डीबीटी ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।अबतक केन्द्र सरकार द्वारा 20वीं किस्तें जारी हो चुकी है और अब 21वीं किस्त का इंतजार है।
कब तक जारी हो सकते है 21वीं किस्त के 2000-2000 रूपए
इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और अब तक कुल 20 किस्त जारी हो सकती है और अब दिवाली के बाद 21वीं किस्त जारी होने की संभावना है। संभावना है कि अगली किस्त दिवाली के आसपास अक्टूबर या नवंबर मेंजारी की जा सकती है। हालांकि अभी केन्द्र सरकार की तरफ से फाइनल डेट जारी नहीं की गई है।
कैसे करें Farmer Registry
अब पीएम किसान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो Farmer Registry में रजिस्टर्ड होंगे।किसान Farmer Registry App, पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।बिना रजिस्ट्रेशन के योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
- ऑनलाइन फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट http://www.upfr.agristack.gov.in पर जाएं
- यह अपना मोबाइल नंबर व आधार नंबर डालें और ओटीपी से वेरिफिकेशन करें।
- इसके बाद अपनी जमीन और बैंक अकाउंट की डिटेल दर्ज करें।
- जानकारी सबमिट करें और रजिस्ट्री नंबर प्राप्त करें।
जानिए ऑनलाइन कैसे करें e-KYC
- सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
- अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।
PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- अब farmer corner पर क्लिक करें।फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
इसमें पहले राज्य, फिर जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें। - सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी। - लिस्ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

