क्या बजट में बढ़ेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि? क्या फरवरी में आएगी 22वीं किस्त? जानें अपडेट

PM Kisan Yojana 2026: अब तक योजना की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं। इन किस्तों के जरिए किसानों के खातों में 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम भेजी जा चुकी है। अब 22वीं किस्त का इंतजार है। आइए जानते हैं क्या है नया अपडेट...
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

1 फरवरी 2026 को केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया जाना है, ऐसे में हर वर्ग को इस बजट से बड़ी उम्मीद है। इसी के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाने को लेकर भी चर्चाएं शुरु हो गई हैं। हालांकि इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि 2019 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक 6,000 रुपये की राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। किसान संघ लंबे समय से योजना की राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

PM Kisan: वर्तमान में किसानों को मिलते हैं 6000 रुपए सालाना

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत करीब 9 करोड़ किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 समान किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दी जाती है। यह पैसा डीबीटी ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है। जिनका ज़मीन का विवरण पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज है और जो भारत के नागरिक है।
  • अगर फरवरी 2026 में पेश होने वाले बजट 2026-27 में ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था (Rural and Agriculture Economy) को मजबूत करने केंद्र सरकार राशि बढ़ाने पर विचार करती है तो यह 6000 रुपए से बढ़कर 9000 रुपए हो सकती है।
  • बीते साल किसान संगठनों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि दोगुना करने का आग्रह किया था हालांकि फरवरी में पेश हुए बजट 2025-26 में इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया लेकिन अब उम्मीद है कि 2026 में फरवरी में पेश होने वाले बजट में इस पर फैसला लिया जा सकता है।

फरवरी में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। नियम के मुताबिक, 4 महीने के हिसाब से देखें तो 22वीं किस्त का समय फरवरी 2026 में पूरा होगा। हालांकि अभी फाइनल डेट को लेकर कोई आधिकारिक बयान या जानकारी सामने नहीं आई है।
  • पिछले वर्षों की किस्तों के समय को देखें तो अधिकतर भुगतान फरवरी से मार्च के बीच ही किया गया है। इसी पैटर्न के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि बजट 2026-27 के बाद फरवरी-मार्च 2026 में कभी भी अगली किस्त जारी की जा सकती है। किस्त की तारीख केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी होने पर ही तय मानी जाएगी।

22वीं किस्त से पहले पूरे कर लें ये काम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को ई-केवाईसी (e KYC) कराना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अबतक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द करा लें, अन्यथा उनके खाते में किस्त की राशि नहीं आएगी।
  • केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि बिना ई-केवाईसी के किसी भी किसान के खाते में किस्त का भुगतान नहीं होगा। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर विजिट करके या आधिकारिक पोर्टल के जरिए भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी पूरा होना जरूरी है, अन्यथा किस्त के पैसे अटक सकते हैं। ये सभी कार्य ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किए जा सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews