Hindi News

होली से पहले जारी हो सकती है PM Kisan Yojana की 22वीं क‍िस्‍त, क्या पिता पुत्र दोनों ले सकते है योजना का लाभ? जानें नियम

Written by:Pooja Khodani
Published:
PM KISAN YOJANA: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर चार महीने के अंतराल में किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे जाते है। अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी है और अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। फरवरी के आखिरी हफ्ते में किस्त जारी होने की उम्मीद है।
होली से पहले जारी हो सकती है PM Kisan Yojana की 22वीं क‍िस्‍त,  क्या पिता पुत्र दोनों ले सकते है योजना का लाभ? जानें नियम

9 करोड़ किसानों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि होली से पहले केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खाते में 2000-2000 रुपए भेज सकती हैं। हालांकि कृषि मंत्रालय या केंद्र सरकार द्वारा अभी तक अगली किस्त की फाइनल तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। 4 महीने के हिसाब से देखें तो 22वीं किस्त का समय फरवरी 2026 में पूरा हो रहा है। पिछले वर्षों की किस्तों के समय को देखें तो अधिकतर भुगतान फरवरी से मार्च के बीच ही किया गया है। 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 और 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को जारी हुई थी। किस्त की तारीख केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी होने पर ही तय मानी जाएगी।

PM Kisan Yojana: किसानों को मिलते हैं 6000 रु सालाना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनका जमीन का विवरण पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज है और जो भारत का नागरिक हो। किसान अपनी पात्रता PM Kisan वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर Know Your Status (KYS) विकल्प के जरिए, या Kisan eMitra चैटबॉट की मदद से जांच सकते हैं।

क्या परिवार के एक से ज्यादा सदस्य ले सकते है योजना का लाभ

पीएम किसान योजना को लेकर अक्सर ये सवाल सामने आते है कि क्या पीएम किसान योजना में पति-पत्नी या पिता पुत्र या फिर परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों को सम्मान निधि की राशि का लाभ मिल सकता है, क्या एक से अधिक सदस्य इसके लाभार्थी हो सकते हैं? तो इसका जवाब है ना। चुंकी सरकार के नियमों के मुताबिक PM KISAN योजना का लाभ परिवार के एक ही सदस्य को मिल सकता है। अगर एक परिवार में एक से अधिक सदस्य स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में उनके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। इस कारण एक परिवार में सभी सदस्य इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं।
अगर परिवार में पति-पत्नी या फिर पिता पुत्र या एक से ज्यादा सदस्यों को लाभ मिला है, तो उनसे राशि वसूली की जा सकती है। केंद्र सरकार ने भी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि पीएम किसान योजना का लाभ एक किसान परिवार में सिर्फ एक शख्स को ही दिया जाता है। इसलिए कभी भी ऐसी गलती न करें और एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति आवेदन कर सकता है।

इन दस्तावेजों का होना जरूरी

  • e-KYC: केंद्र सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है। यदि आपका केवाईसी अपडेट नहीं है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। आप इसे पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी के जरिए या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर करवा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • भू-लेखों का सत्यापन (Land Seeding): बैंक खाते और आधार के साथ आपकी जमीन के रिकॉर्ड का लिंक होना जरूरी है। ‘No’ स्टेटस होने पर पैसा खाते में नहीं आएगा।
  • आधार और बैंक खाता लिंक: बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeding) होना चाहिए और DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल होना चाहिए।
  • फार्मर रजिस्ट्री: अगर राज्य में जरूरी हो, तो Farmer ID जरूर बनवाएं।

पीएम किसान योजना: कैसे करें eKYC

  • स्टेप 1: सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 5: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।
  • स्टेप 6: प्रोसेस पूरी होने के बाद e-KYC सफल होने का मैसेज मिलेगा।

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2 : इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • स्टेप 3 : अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • स्टेप 4 : अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • स्टेप 5: इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !