इस महीने में जारी हो सकते है पीएम किसान योजना के 21 वीं किस्त के 2000 रू! इन्हें नहीं मिलेगा लाभ, जानें कारण?

कयास लगाए जा रहे है कि पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त दिवाली के बाद कभी भी जारी हो सकती है, क्योंकि योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर आती है।
इस महीने में जारी हो सकते है पीएम किसान योजना के 21 वीं किस्त के 2000 रू! इन्हें नहीं मिलेगा लाभ, जानें कारण?

पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत 9.70 करोड़ किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 समान किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दी जाती है। यह पैसा डीबीटी ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है। 9.70 करोड़ किसानों के खाते में 20वीं किस्त के पैसे जारी कर दिए है।अबतक योजना की 20 किस्तें जारी हो चुकी है और अब 21वीं किस्त का इंतजार है।

दिवाली बाद आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। संभावना है कि अगली किस्त दिवाली के आसपास अक्टूबर या नवंबर मेंजारी की जा सकती है। हालांकि अभी केन्द्र सरकार की तरफ से फाइनल डेट जारी नहीं की गई है।

हेल्पलाइन नंबर 

ध्यान रहे राशि का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC ,भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक, NPCI डीबीटी ऑप्शन ऑन और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा कर लिया है।किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

इन किसानों को नहीं मिलता है लाभ

पीएम किसान योजना के तहत, जिन किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर है, उन्हें लाभ नहीं दिया जाएगा और वे पात्र नहीं माने जाएंगे।इसके अलावा कोई किसान अपात्र है और उसने लाभ लिया है तो उससे सरकार वसूली करेगा और उन्हें वो सारे पैसे वापस करने होंगे जो उन्होंने सरकार के किस्त के रुप में लिए है।

  • संस्थागत जमीन के मालिक है तो आपको पैसा वापस लौटाना होगा।
  • संवैधानिक पदों पर बैठे या पहले बैठ चुके लोग तो आप योजना के पात्र नहीं होंगे।
  • पूर्व और मौजूदा मंत्री, नगर निगमों के वर्तमान मेयर, जिला पंचायतों के पूर्व और मौजूदा अध्यक्ष
  • केंद्र या राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सरकारी अधिकारी या कर्मचारी
  • सरकारी नौकरी से रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारी
  • स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/श्रेणी IV/समूह D कर्मचारियों को छोड़कर)
  • सभी पेंशनर्स, जिनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपये या उससे ज्यादा है (मल्टी टास्किंग स्टाफ/श्रेणी IV/समूह D कर्मचारियों को छोड़कर)
  • टैक्सपेयर्स, पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर जो प्रैक्टिस करके अपना पेशा चला रहे हैं।

PM KISAN YOJANA: लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।अब farmer corner पर क्लिक करें।
  • फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें।इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews