PM KISAN : 15वीं किस्त से पहले किसान पूरे करें ये 3 काम, वरना अटक सकता है पैसा, इस दिन खाते में आएंगे 2000! परिवार के कितने सदस्य को मिलेगा लाभ?

PM KISAN : 15वीं किस्त से पहले किसान पूरे करें ये 3 काम, वरना अटक सकता है पैसा, इस दिन खाते में आएंगे 2000! परिवार के कितने सदस्य को मिलेगा लाभ?

PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। यह पैसा हर 4 महीनों में 2000-2000 रुपये के तौर पर 3 बराबर किस्तों में लाभार्थियों के खाते में डीबीटी से भेजा जाता है। अबतक योजना की 14 किस्तें किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है और अब 15वीं किस्त भेजी जानी है।संभावना है कि दिवाली से पहले किसानों के खाते में किस्त का पैसा भेज दिया जाएगा।

योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि अक्टूबर के अंत या फिर नवंबर के आगामी सप्ताह में किसानों के खाते में भेजे जा सकते है , हालांकि फाइनल डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।वही अगर आपके अकाउंट में अबतक  पीएम योजना की 14वीं किस्त नहीं आई है तो  हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आप 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। आप pmkisan-ict@gov.in पर भी ईमेल-आईडी पर भी अपनी समास्या बता दे सकते हैं।

15वीं किस्त से पहले पूरे करें ये 3 काम

  • अगर आप योजना के लाभार्थी हैं और आपने अब तक अपने जमीन के दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं, तो आप जल्दी से काम करवा लेंगे वरना किस्त का नुकसान हो सकता है।
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवीईसी करवाना अनिवार्य है, ऐसा ना करने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए योजना के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर, अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या बैंक से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
  •  पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड को अपने सक्रिय बैंक खाते से लिंक करवाना अनिवार्य है। अगर जो किसान ऐसा नहीं करते हैं, वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

क्या एक से अधिक सदस्यों को मिलेगा योजना का लाभ?

पीएम किसान योजना को लेकर अक्सर ये सवाल सामने आते है कि क्या पीएम किसान योजना में क्या पति-पत्नी या पिता पुत्र या फिर परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों को सम्मान निधि की राशि का लाभ मिल सकता है, क्या एक से अधिक सदस्य इसके लाभार्थी हो सकते हैं? तो इसका जवाब है ना। चुंकी सरकार के नियमों के मुताबिक PM KISAN योजना का लाभ परिवार के एक ही सदस्य को मिल सकता है। वही अगर परिवार में पति-पत्नी या फिर पिता पुत्र या एक से ज्यादा सदस्यों को इस स्कीम का लाभ मिला है, तो उनसे राशि वसूल की जा सकती है, क्योंकि ऐसे लोग इस किसान सम्मान निधि के लिए पात्र नहीं हैं। केंद्र सरकार ने भी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि पीएम किसान योजना का लाभ एक किसान परिवार में सिर्फ एक शख्स को ही दिया जाता है।

जानिए कैसे करें eKYC

  • पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।

ऐसे चेक करें ताजा स्टेटस

  • सबसे पहले पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।स्क्रीन पर फारमर्स कॉर्नर शो होगा, उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब न्यू फारमर के ऑप्शन पर क्लिक कर के खुद को रजिस्टर करें।
  • इसमें आपको रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन या अर्बन फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन में से कोई एक ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
  • अपना आधार, मोबाइल नंबर भरें और अपना राज्य सिलेक्ट करें और गेट OTP पर क्लिक करें।ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको प्रोसेस फॉर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
  • आपको बाकी जारी जानकारी दर्ज करनी होगी।अब आप आधार ऑथेंटिकेशन के लिए आगे बढ़ें।
  • अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और सेव बटन पर क्लिक करना है।आपके आवेदन स्वीकार होने के बाद आपको एक मैसेज स्क्रीन पर शो होगा।
  • यदि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिंडिंग के आगे ‘NO’ लिखा है। इसका मतलब है कि आप पीएम किसान योजना के पात्र नहीं है।अगर इन तीनों के आगे ‘YES’ लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews