पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त इस महीने में हो सकती है जारी! फिर खाते में आएंगे दो-दो हजार, लाभार्थी फटाफट निपटा लें ये सारे काम

भारत सरकार द्वारा पीएम योजना के अंतर्गत हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को तीन किस्तों के रूप में 6000 रुपए दिए जाते है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए जाते हैं।
PM Kisan Yojana Update

PM Kisan Yojana Update

PM Kisan Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है।इसके तहत हर 4 माह में 3 बराबर किस्तों में 2-2 हजार करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत का नागरिक है।

यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।अबतक योजना की 19वीं किस्तें जारी हो चुकी है और अब अगली किस्त का इंतजार है। अगली किस्त से पहले किसान eKYC, भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI डीबीटी ऑप्शन ऑन का कार्य पूरा कर लें अन्यथा राशि से वंचित हो सकते है।

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?

  • पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। इस आधार पर अब अगली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी होने का अनुमान है।
  • इसका लाभ 9.70 करोड़ किसानों को मिलेगा। अगर परिवार में एक से अधिक सदस्यों ने स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा, क्योंकि एक परिवार में सभी सदस्य इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं।

eKYC करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाकर eKYC का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • अब आपको eKYC पेज पर जाकर अपना 12 अंक का आधार नंबर डालना होगा।
  • आधार नंबर डालकर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • नंबर दर्ज करने का बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा।
  • OTP दर्ज करने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
  • सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही eKYC पूरी हो जाएगी।
  • आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा कि आपकी eKYC की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद farmer corner पर क्लिक करें,फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews