पीएम किसान योजना 2025 : किसान जल्द पूरे कर लें ये 4 काम, जानें कब खाते में आएंगे 21वीं किस्त के पैसे?

अब तक 4 राज्यों के किसानों के खाते में केन्द्र सरकार ने पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त के पैसे जारी कर दिए है है और अब जल्द ही अन्य राज्यों के किसानों के खाते में भी दो दो हजार रूपए भेजे जाएंगे।
pm kisan yojana

PM Kisan 21st Installment:  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत 9.70 करोड़ किसानों को सालाना 6,000 रूपए दिए जाते है । यह राशि हर 4 माह में 3 समान किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दी जाती है। यह पैसा डीबीटी ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।अबतक योजना की 20 किस्तें जारी हो चुकी है और अब 21वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि बाढ़ प्रभावित 4 राज्यों पंजाब, उत्तराखंड जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के किसानों को समय से पहले 21वीं किस्त के 2000-2000 रुपए भेज दिए गए है, अन्य राज्यों के किसानों को भी राशि जल्द भेजी जाएगी। आईए जानते है क्या है नया अपडेट्स

PM KISAN : अगली किस्त से पहले जरूर पूरे कर लें ये काम

ध्यान रहे अगली किस्त का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई केवाईसी, भू-सत्यापन, फॉर्मर रजिस्ट्री और मोबाईल आधार से लिंक का काम पूरा कर लिया है।इसके अलावा किस्त का लाभ पाने के लिए बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑन होना जरूरी है। आवेदन फॉर्म में नाम , पता, मोबाईल नंबर, आधार संख्या गलत हो गई है तो भी सुधार कर लें अन्यथा किस्त के लाभ से वंचित हो सकते है।

PM Kisan: कब मिलेंगे 21वीं किस्त के 2000 रूपए

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में 4 महीने के हिसाब से देखें तो नवंबर में अगली किस्त का समय पूरा होगा, ऐसे में संभावना है कि दिवाली के बाद 21वीं किस्त जारी की जा सकती है। कयास तो ये भी लगाए जा रहे है कि बिहार विधानसभा चुनाव के चलते केन्द्र सरकार अक्टूबर में दिवाली के आसपास किस्त जारी कर सकती है, हालांकि अभी फाइनल डेट को लेकर कोई अधिकारिक बयान या अपडेट सामने नहीं आया है।

कैसे करें Farmer Registry

अब पीएम किसान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो Farmer Registry में रजिस्टर्ड होंगे।किसान Farmer Registry App, पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।बिना रजिस्ट्रेशन के योजना का फायदा नहीं मिलेगा।

  • ऑनलाइन फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट http://www.upfr.agristack.gov.in पर जाएं
  • यह अपना मोबाइल नंबर व आधार नंबर डालें और ओटीपी से वेरिफिकेशन करें।
  • इसके बाद अपनी जमीन और बैंक अकाउंट की डिटेल दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करें और रजिस्ट्री नंबर प्राप्त करें।

जानिए ऑनलाइन कैसे करें e-KYC

  • सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब farmer corner पर क्लिक करें।फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews