नए साल में आएगी PM KISAN की 22वीं किस्त, फटाफट पूरे कर लें ये काम, क्या बढ़ेगी योजना की राशि ? जानें अपडेट

पीएम किसान योजना शुरू होने के बाद अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं। इन किस्तों के जरिए किसानों के खातों में 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम भेजी जा चुकी है।अब 22वीं किस्त का इंतजार है...
pm kisan

PM KISAN YOJANA : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 समान किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दी जाती है।यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है। जिनका ज़मीन का विवरण पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज है।बैंक खाता आधार से जुड़ा है, ई-केवाईसी हो चुका है और जो भारत का नागरिक है। अबतक 21 किस्तें जारी हो चुकी है और अब नए साल 2026 में 22वीं किस्त जारी होना है। आईए जानते है अगली किस्त कब तक जारी हो सकती है…….

अगली किस्त से पहले पूरे कर लें ये काम

  • ध्यान रहें अगली किस्त का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई केवाईसी, भू-सत्यापन, फॉर्मर रजिस्ट्री, बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑन और मोबाईल आधार से लिंक का काम पूरा कर लिया है, वरना पैसे अटक सकते है।
  • आवेदन फॉर्म में नाम , पता, मोबाईल नंबर, आधार संख्या गलत हो गई है तो सुधार कर लें अन्यथा किस्त के लाभ से वंचित हो सकते है।
  • किसी भी प्रकर की समस्या आने पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

जरूरी दस्तावेज :

  • सभी भूमिधारक किसान परिवार, जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि है, इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं। योजना में नामांकन के लिए आवश्यक अनिवार्य जानकारी:
  • किसान/पति/पत्नी का नाम, किसान/पति/पत्नी की जन्मतिथि, बैंक खाता संख्या, IFSC/MICR कोड,मोबाइल (संपर्क) नंबर,आधार संख्या, कार्यान्वयन और निगरानी,अधिदेश पंजीकरण के लिए पासबुक में उपलब्ध अन्य ग्राहक जानकारी की आवश्यकता हो सकती है।

फरवरी 2026 में आएगी पीएम किसान योजना की किस्त?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। 19 नवंबर को मोदी सरकार ने 9.70 करोड़ किसानों के खाते में 21वीं किस्त के 18,000 करोड़ रूपए जारी किए थे और अब नए साल 2026 में योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी।नियम के मुताबिक, 4 महीने के हिसाब से देखें तो 22वीं किस्त का समय फरवरी 2026 में पूरा होगा, हालांकि अभी फाइनल डेट को लेकर कोई अधिकारिक बयान या अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन पिछले वर्षों की किस्तों के समय को भी देखें तो अधिकतर भुगतान फरवरी से मार्च के बीच ही किया गया है। इसी पैटर्न के आधार पर माना जा रहा है कि फरवरी मार्च में कभी भी अगली किस्त जारी की जा सकती है।

क्या बढ़ेगी पीएम किसान योजना की राशि?

वर्तमान में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6,000 मिलते है।यह राशि हर 4 माह में 3 किस्तों में दी जाती है। फरवरी में केन्द्र सरकार द्वारा 2026-27 का बजट पेश किया जाना है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था (Rural and Agriculture Economy) को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार राशि बढ़ाने पर विचार कर सकती है और राशि को 6000 से बढ़ाकर 9000 किया जा सकता है। दिसंबर 2024 में संसदीय स्थायी समिति ने भी किसानों को सालाना 12000 रुपये देने की सिफारिश की थी और हाल ही में शीतकालीन सत्र सांसद समीरुल इस्लाम ने भी राज्यसभा में इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार से जवाब मांगा था। कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने अहम जानकारी देते हुए कहा है कि सरकार ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है।’ इसका मतलब यह है कि फिलहाल किसान सम्मान निधि की राशि दोगुनी नहीं होगी और इसी के साथ यह चर्चा पूरी तरह से बंद हो गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews