PM Kisan 22th Installment: किसान जल्द पूरे कर लें ये 3 काम, जानें कब खाते में आएंगे दो दो हजार ?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में सभी पात्र किसानों के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया अनिवार्य है। जिन्होंने अभी तक यह काम नहीं किया है वे जल्द करवा लें अन्यथा 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है तो भी सुधार कर लें वरना पैसे अटक सकते है।
PM KISAN YOJANA

PM KISAN YOJANA : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 समान किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दी जाती है।यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है। जिनका ज़मीन का विवरण पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज है।बैंक खाता आधार से जुड़ा है, ई-केवाईसी हो चुका है और जो भारत का नागरिक है। अबतक 21 किस्तें जारी हो चुकी है और अब नए साल 2026 में 22वीं किस्त जारी होना है। आईए जानते है अगली किस्त कब तक जारी हो सकती है…….

कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त:

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। 19 नवंबर को मोदी सरकार ने 9.70 करोड़ किसानों के खाते में 21वीं किस्त के 18,000 करोड़ रूपए जारी किए थे और अब नए साल 2026 में योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी।नियम के मुताबिक, 4 महीने के हिसाब से देखें तो 22वीं किस्त का समय फरवरी 2026 में पूरा होगा, हालांकि अभी फाइनल डेट को लेकर कोई अधिकारिक बयान या अपडेट सामने नहीं आया है।उम्मीद है फरवरी मार्च में कभी भी अगली किस्त जारी की जा सकती है।

कैसे करें Farmer Registry: अब पीएम किसान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो Farmer Registry में रजिस्टर्ड होंगे।किसान Farmer Registry App, पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।बिना रजिस्ट्रेशन के योजना का फायदा नहीं मिलेगा।

  • स्टेप 1: ऑनलाइन फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
  • स्टेप 2: सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट http://www.upfr.agristack.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 3: यह अपना मोबाइल नंबर व आधार नंबर डालें और ओटीपी से वेरिफिकेशन करें।
  • स्टेप 4: इसके बाद अपनी जमीन और बैंक अकाउंट की डिटेल दर्ज करें।
  • स्टेप 5: जानकारी सबमिट करें और रजिस्ट्री नंबर प्राप्त करें।

कैसे करें eKYC

  • स्टेप 1: सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 5: अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।

रजिस्ट्रेशन हो चुका है? ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2 : इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • स्टेप 3 : अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • स्टेप 4 : अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • स्टेप 5: इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews