PM Kisan : किसानों के जरूरी खबर, आपके खाते में 19वीं किस्त आएगी या नहीं? ऐसे चेक करें लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम

19वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी,बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन, बैंक खाता आधार से लिंक और भू-सत्यापन का काम करवाना अनिवार्य है।
PM KISAN Yojana

PM Kisan 19th Installment : पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।

अबतक योजना की 18किस्तें जारी हो चुकी है और अब 19वीं का इंतजार है।पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है, अब 24 फरवरी 2025 को पीएम नरेन्द्र मोदी बिहार से 19वीं किस्त के 2-2 हजार रुपए जारी करेंगे, जिसका लाभ 9.30 करोड़ किसानों को मिलेगा।बीते दिनों कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की जाएगी

इन दस्वावेजों के बिना नहीं मिलेगा पैसा

  • पीएम किसान योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है।अगर आप ये तीनों काम नही करते है तो आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा या किस्त अटक भी सकती है।
  • अगली किस्त जारी होने से पहले किसान ईकेवायसी, बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लें और अगर फॉर्म में भरते समय कोई गलती हो गई है तो भी सुधार कर लें अन्यथा 2 हजार रुपए अटक सकते है।
  • अगर किसी किसान के आवेदन फॉर्म में कोई गलती है जैसे, नाम में, आधार संख्या में आदि। ऐसे में किस्त अटक सकती है, इसलिए इन गलतियों को समय रहते ठीक करवा लेंं, जिन किसानों के बैंक खाते की जानकारी गलत है वे भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इसे सही करवाना जरूरी हो जाता है।
  • पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए आधार लिंकिंग करवानी होगी। आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प खुला हो, अगर ऐसा नहीं है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • स्टेप 1. आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • स्टेप 2. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुला दिखाई देगा। यहां आपको FARMERS CORNER पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3. अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे। आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4. अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
  • स्टेप 6. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। अब नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 7. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews