क्या अक्षय तृतीया के बाद आएंगे 20वीं किस्त के 2000 रु? क्या इन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ, जानें PM KISAN पर अपडेट

नियम के तहत पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जून 2025 में आने की उम्मीद है, लेकिन केन्द्र सरकार ने अब तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है लेकिन किसान अधिकारिक पोर्टल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहे। आईए जानते है अबतक की अपडेट्स
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan 2025 : पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते है।यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अबतक पीएम किसान योजना की 19 किस्तें जारी हो चुकी है और अब किसानों को अगली किस्त का इंतजार है।आईए जानते है अगली किस्त कब तक आएगी और किन किसानों को योजना का लाभ मिलेगा और क्या क्या दस्तावेज जरूरी है।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। इस आधार पर अब अगली किस्त अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच जारी होने का अनुमान है। 4 महीने के हिसाब से 20वीं किस्ता का समय जून 2025 में होगा।  इसका लाभ 9.70 करोड़ किसानों को मिलेगा।

ये दस्तावेज जरूरी

  • जिन किसानों को योजना की 20वीं किस्त का लाभ लेना है वे eKYC, भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI डीबीटी ऑप्शन ऑन का कार्य पूरा कर लें अन्यथा राशि से वंचित हो सकते है।
  • इसके अलावा फॉर्म भरते समय जैसे नाम, पता, आधार संख्या या बैंक नंबर आदि जैसी कोई गलती हो गई है तो भी सुधार कर लें वरना लाभ नहीं मिलेगा।

इन किसानों को नहीं मिलता है लाभ

  • पीएम किसान योजना के तहत, जिन किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर है, उन्हें लाभ नहीं दिया जाएगा और वे पात्र नहीं माने जाएंगे।
  • कोई किसान अपात्र है और उसने लाभ लिया है तो उससे सरकार वसूली करेगा और उन्हें वो सारे पैसे वापस करने होंगे जो उन्होंने सरकार के किस्त के रुप में लिए है।
  • संस्थागत जमीन के मालिक है तो आपको पैसा वापस लौटाना होगा।
  • संवैधानिक पदों पर बैठे या पहले बैठ चुके लोग तो आप योजना के पात्र नहीं होंगे।
  • पूर्व और मौजूदा मंत्री, नगर निगमों के वर्तमान मेयर, जिला पंचायतों के पूर्व और मौजूदा अध्यक्ष
  • केंद्र या राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सरकारी अधिकारी या कर्मचारी
  • सरकारी नौकरी से रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारी
  • स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/श्रेणी IV/समूह D कर्मचारियों को छोड़कर)
  • सभी पेंशनर्स, जिनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपये या उससे ज्यादा है (मल्टी टास्किंग स्टाफ/श्रेणी IV/समूह D कर्मचारियों को छोड़कर) टैक्सपेयर्स
  • पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर जो प्रैक्टिस करके अपना पेशा चला रहे हैं।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद farmer corner पर क्लिक करें,फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews