ग्रीन ग्रोथ पर बजट के बाद पहला वेबिनार, पीएम मोदी ने कहा- Green Energy में आत्मनिर्भर बनेगा भारत

green energy, pm modi

Green Energy : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी गुरुवार के दिन ग्रीन एनर्जी पर हुए वेबिनार को संबोधित किया है। यह ग्रीन ग्रोथ पर बजट के बाद पहला वेबिनार है। इसमें उन्होंने भारत को लेकर कहा है कि हरित ऊर्जा बाजार का अग्रणी खिलाड़ी भारत बनेगा। ग्रीन हाइड्रोजन पर हमारा पूरा जोर है। इसके अलावा भी इस वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कई बातें कही है।

Green Energy : हितधारकों को किया निवेश करने के लिए आमंत्रित 

कहा है कि भारत हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक अहम भूमिका निभाएगा। मैं ऊर्जा जगत से जुड़े सभी हितधारकों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हरित विकास और ऊर्जा संक्रमण के लिए भारत में 3 स्थान स्थापित किए हैं। जिसमें नवीनीकरण ऊर्जा, जीवाश्म ईंधन, गैस अर्थव्यवस्था आदि शामिल है। ये किसी सोने की खदान से कम नहीं है। सर्कार का पूरा ध्यान बायो ईंधन पर केंद्रित है। ऐसे में निवेशकों के लिए भी कई अवसर लाए जाएंगे।

नई पीढ़ी की उज्जवल भविष्य की नींव – 

साथ ही हरित विकास की दिशा में कई फैसले लिए गए हैं। ऐसे में इथेनॉल सम्मिश्रण, पीएम कुसुम योजना, सौर विनिर्माण को प्रोत्साहित करना, रूफटॉप सौर योजना, कोयला गैसीकरण, ईवी बैटरी भंडारण इन निर्णय में शामिल है। इस साल बजट में ग्रीन ग्रोथ को लेकर जो प्रावधान किए गए है वो हमारी नई पीढ़ी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और ये उनके उज्जवल भविष्य की नींव का पत्थर भी है। लगातार भारत नवनीकरण करने में तेजी ला रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews