International Yoga Day: पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया विश्व को संबोधित, कहा- “जो जोड़ता है वही योग है”

International Yoga Day

International Yoga Day: आज दुनिया भर में योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन के अमेरिकी दौरे पर गए हुए हैं और वहां से उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए भारतीयों को संबोधित किया है। आज प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के योग कार्यक्रम में भी शिरकत करने वाले हैं। इसके बाद उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से होगी।

प्रधानमंत्री ने योग दिवस पर विश्व को संबोधित करते हुए कई बातें कही है और बताया है कि योग एक विचार था, जिसे दुनिया भर में अपनाया है, यह ग्लोबल स्पिरिट बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि योग ने हमेशा से जोड़ने का काम किया है। बता दे कि पीएम मोदी का यह दौरा भारत के लिए कई मामले में खास साबित होने वाला है। इस दौरान एक अहम रक्षा डील भी की जाने वाली है।

योग दिवस पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क से देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग एक ऐसा विचार है, जिसे दुनियाभर ने अपनाया है। ये ग्लोबल स्पिरिट बन चुका है। भारत के आदर्श हो, दर्शन या फिर दृष्टि हमने हमेशा अंगीकार और अपनाने की परंपरा को पोषित किया है और योग ने हमेशा जोड़ने का काम किया है।

पीएम ने कहा कि कर्म में कुशलता ही योग है। आजादी के अमृत काल में यह मंत्र बहुत ही अहम है, जब हम योग की सिद्धि पर पहुंच जाते हैं। योग के जरिए हमने कर्मयोग तक की यात्रा की है और मुझे विश्वास है कि इसके जरिए हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे। हमारा मानसिक विस्तार, सामर्थ्य, चेतना शक्ति सब कुछ बेहतर होगा, आप सभी को योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि मैं संयुक्त राष्ट्र हेड क्वार्टर में होने वाले योग कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा। यहां पर भारत के कहने पर 180 से ज्यादा देश एकजुट होंगे, जो ऐतिहासिक होगा। 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के समक्ष जब योग दिवस का प्रस्ताव रखा गया था, तो रिकॉर्ड संख्या में देशों द्वारा उसका समर्थन किया गया था।

एलन मस्क से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला सीईओ एलन मस्क से भी मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। ऊर्जा से लेकर आध्यात्मिक तक के मुद्दों पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। एलन मस्क ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात पर खुशी जताई है और कहा है कि मैं अगले साल भारत आने की योजना बना रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मानवीय रूप से जल्द ही टेस्ला भारत में काम करेगा। मैं पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews