PM Modi का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस की सोच शुरू से ही विदेशी रही है, ये दलित, पिछड़ा और आदिवासियों को अपने बराबर नहीं मानते

अंग्रेजी हुकूमत की तरह ही ये कांग्रेसी परिवार भी दलित, पिछड़ा और आदिवासियों को अपने बराबर नहीं मानते। इन्हें लगता है कि भारत पर सिर्फ एक परिवार की ही हुकूमत रहनी चाहिए। इसलिए उनलोगों ने बंजारा समाज के प्रति हमेशा अपमानजनक रवैया बनाए रखा। 
PM Modi

PM Modi attack on Congress: प्रधानमंत्री नारेंदे मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम पहुंचे उन्होंने यहाँ माँ जगदम्बा के दर्शन किये, बंजारा विरासत नगाड़ा म्यूजियम का शुभारंभ किया, पीएम ने यहाँ नगाड़ा भी बजाया, पीएम किसान निधि की 18 वीं क़िस्त जारी की और जनता को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा उसे मोदी पूजता है, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नवरात्रि में मुझे माता जगदम्बा के मंदिर में उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। मैंने संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर जाकर उनका आशीर्वाद भी लिया है। मैं इन दोनों महान संतों को शीश झुकाकर नमन करता हूं। आज महान योद्धा और गोंडवाना राज्य की रानी दुर्गावती जी की जन्म जयंती भी है। पिछले वर्ष देश ने उनकी 500वीं जयंती मनाई थी, मैं रानी दुर्गावती को भी नमन करता हूं।

PM Modi ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त

नवरात्रि के पवित्र समय में मुझे अभी पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी करने का अवसर मिला है। देश के साढ़े 9 करोड़ किसानों के खातों में आज 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर किए गए हैं। महाराष्ट्र की डबल इंजन की सरकार तो यहां महाराष्ट्र के किसानों को डबल फायदा पहुंचा रही है। नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के तहत महाराष्ट्र के 90 लाख से ज्यादा किसानों को करीब 19 सौ करोड़ रुपए दिए गए हैं।

जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको Modi पूजता है

मोदी ने कहा- मैं आप सभी को बंजारा विरासत म्यूजियम की बधाई देता हूं। जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी पूजता है। हमारे बंजारा समाज ने भारत के सामाजिक जीवन में, भारत की निर्माण यात्रा में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। हमारे बंजारा समाज ने ऐसे कितने ही संत दिये, जिन्होंने भारत की आध्यात्मिक चेतना को असीम ऊर्जा दी। पीढ़ी दर पीढ़ी, सैकड़ों-हजारों वर्षों से ये समुदाय भारत की संस्कृति और परम्पराओं को सहेजता और संवारता आया है।

Congress की सोच शुरू से ही विदेशी रही है

कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की सोच शुरू से ही विदेशी रही है। अंग्रेजी हुकूमत की तरह ही ये कांग्रेसी परिवार भी दलित, पिछड़ा और आदिवासियों को अपने बराबर नहीं मानते। इन्हें लगता है कि भारत पर सिर्फ एक परिवार की ही हुकूमत रहनी चाहिए। इसलिए उनलोगों ने बंजारा समाज के प्रति हमेशा अपमानजनक रवैया बनाए रखा।  एनडीए की केन्द्र सरकार ने ही घुमंतू और अर्ध घुमंतू समुदाय के लिए कल्याण बोर्ड का गठन भी किया। इस समाज की संस्कृति को सही पहचान मिले, इस दिशा में भी बीजेपी और एनडीए सरकारें लगातार काम कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews