दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी, बाइडेन-बोरिस जॉनसन को भी पीछे छोड़ा

पीएम मोदी, PM Modi

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए है। खास बात ये है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश पीएम समेत 13 देशों के प्रमुखों को भी पीछे छोड़ दिया है। पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70% है। यह दावा अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे (US data intelligence firm The Morning Consult survey) में किया गया है।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव 2021: अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए काम की खबर, दिशा-निर्देश जारी

अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। पांच नंवबर को जारी किए गए इस डेटा के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल, इटली के मारियो द्राघी, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल समेत दुनिया के 13 राष्ट्राध्यक्षों को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

मॉर्निंग कंसल्ट ने साल 2019 में डेटा जुटाना शुरू किया था। इस सर्वे के मुताबिक, 66 फीसदी रेटिंग के साथ मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल दूसरे, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन छठे स्थान पर हैं। वहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 8वें स्थान से 10 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो सातवें, जापान के फुमियो किशिदा आठवें, दक्षिण कोरिया के मून जे-इन नवें स्थान पर थे।

यह भी पढ़े.. MP Corona: मप्र में एक्टिव केस 100 पार, फिर 7 नए पॉजिटिव, भोपाल-इंदौर ने बढ़ाई चिंता

बता दे कि मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से प्रत्येक देश के वयस्कों के साथ साक्षात्कार के आधार पर रेटिंग निर्धारित की जाती है। यह आंकड़ा तैयार करने के लिए मॉर्निंग कंसल्ट ने भारत में 2,126 लोगों का ऑनलाइन इंटरव्यू लिया। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में शीर्ष नेताओं के लिए अनुमोदन रेटिंग को ट्रैक किया है, जिसके बाद यह नतीजे घोषित किए गए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews