प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं। दरअसल, केंद्र सरकार के मंत्री परिषद की बैठक रखी गई है। जिसमें मंत्रालय द्वारा हाल ही में लिए गए नीतिगत निर्णय, उनके परिणाम, कामकाज और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
प्रधानमंत्री द्वारा इस बैठक की अध्यक्षता की जाने वाली है। यह कहा जा रहा है कि इसमें सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल होने वाले हैं। प्रधानमंत्री सभी से एक-एक कर विस्तृत रिपोर्ट लेंगे और भविष्य की योजनाओं का खाका तैयार करेंगे।
आज होगी कैबिनेट बैठक
जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक यह साल 2026 की पहली कैबिनेट बैठक है। राजनीतिक रूप से इस बैठक को बहुत खास माना जा रहा है। हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है और पुडुचेरी में एनडीए सरकार का दोबारा गठन हुआ है। इस बैठक में मंत्रिमंडल के फिर बदल पर भी चर्चा हो सकती है, जो फिलहाल जारी है।
इन बातों पर होगी चर्चा
इस बैठक के दौरान विभिन्न मंत्रालय और विभागों के कामकाज का ब्योरा लिया जाएगा। इन विभागों ने क्या निर्णय लिया है और उनका रिजल्ट क्या मिला है। भविष्य में प्राथमिकता के साथ किन सरकारी कार्यक्रमों और योजना पर काम किया जाएगा। सरकारी योजना का कार्यान्वयन किस तरह तेजी से किया जाए ताकि बेहतरीन परिणाम मिले इस रणनीति पर भी काम किया जाएगा।






