Hindi News

पीएम मोदी ने 50 वर्ष होने पर सिक्किम को दी बधाई, कहा- हम ‘Act East’ के संकल्प पर ‘Act Fast’ की सोच के साथ काम कर रहे हैं

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
मोदी ने कहा यहां प्रकृति भी है, अध्यात्म भी है, झीलें हैं, झरने हैं और शांति की छाया में बसे बौद्ध मठ भी हैं। कंचनजंगा नेशनल पार्क, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है। सिक्किम की धरोहर पर सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया को गर्व है।
पीएम मोदी ने 50 वर्ष होने पर सिक्किम को दी बधाई, कहा- हम ‘Act East’ के संकल्प पर ‘Act Fast’ की सोच के साथ काम कर रहे हैं

सिक्किम के भारत में विलय के 50 साल पूरे होने पर राज्य में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित  किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से शामिल हुए, उन्होंने आज का ये दिन विशेष है। ये अवसर सिक्किम की लोकतांत्रिक यात्रा की golden jubilee का है। आज का ये दिन बीते 50 वर्षों की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने का है। मैं आप सभी को सिक्किम राज्य के 50 वर्ष होने की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा मैं स्वयं आप सबके बीच रहकर इस उत्सव का, इस उमंग का, 50 वर्ष की सफल यात्रा का साक्षी बनना चाहता था। मैं सुबह दिल्ली से बागडोगरा तो पहुंच गया, मौसम ने मुझे आपके दरवाजे तक तो पहुंचा दिया, लेकिन आगे जाने से रोक दिया। इस वजह से मुझे आपके प्रत्यक्ष दर्शन का अवसर नहीं मिला है।

पीएम बोले- सिक्किम आज देश का गर्व है

पीएम मोदी ने कहा 50 वर्ष पहले सिक्किम ने अपने लिए एक लोकतांत्रिक भविष्य तय किया था। सिक्किम के लोगों का जनमन जियोग्राफी के साथ ही भारत की आत्मा से जुड़ने का भी था। एक भरोसा था जब सबकी आवाज सुनी जाएगी, सबके हक सुरक्षित होंगे, तो विकास के एक जैसे मौके मिलेंगे।आज मैं कह सकता हूं कि सिक्किम के एक-एक परिवार का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। देश ने इसके परिणाम सिक्किम की प्रगति के रूप में देखे हैं। सिक्किम आज देश का गर्व है।

कार्यक्रम में भी सिक्किम की future journey की झलक मिलती है

50 वर्षों में सिक्किम प्रकृति के साथ प्रगति का मॉडल बना। 2014 में सरकार में आने के बाद मैंने कहा था ‘सबका साथ-सबका विकास’। भारत को विकसित बनाने के लिए देश का संतुलित विकास बहुत जरुरी है। इसी भावना के तहत, बीते दशक में हमारी सरकार, नॉर्थ ईस्ट को विकास के केंद्र में लाई है। हम ‘Act East’ के संकल्प पर Act Fast’ की सोच के साथ काम कर रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम में भी सिक्किम की future journey की झलक मिलती है।

पूरा नॉर्थ ईस्ट, नए भारत की विकास गाथा का एक चमकता अध्याय बन रहा है

प्रधानमंत्री ने कहा आज यहां सिक्किम के विकास से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।  सिक्किम समेत पूरा नॉर्थ ईस्ट, नए भारत की विकास गाथा का एक चमकता अध्याय बन रहा है। जहां कभी दिल्ली से दूरियां विकास की राह में दीवार थी, अब वहीं से विकास के नए दरवाजे खुल रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है यहां की कनेक्टिविटी में आ रहा बदलाव। आप सभी ने तो अपनी आंखों से ये परिवर्तन होते देखा है।

पहलगाम अटैक मानवता की आत्मा, भाईचारे की भावना पर हमला था

सिक्किम के आप सभी लोग पर्यटन की ताकत को भलीभांति जानते हैं, समझते हैं। पर्यटन सिर्फ मनोरंजन नहीं है, ये विविधता का उत्सव भी है। लेकिन आतंकियों में जो कुछ पहलगाम में किया। वो सिर्फ भारतीयों पर हमला नहीं था। वो मानवता की आत्मा पर हमला था, भाईचारे की भावना पर हमला था। आतंकियों ने हमारे अनेक परिवारों की खुशियों को छीन लिया। उन्होंने हम भारतीयों को बांटने की भी साजिश रची। लेकिन आज पूरी दुनिया देख रही है कि भारत आज पहले से कहीं ज्यादा एकजुट है।

दुनिया ने देख लिएभारत कितनी तेजी से कर सकता है, कितना सटीक कर सकता है

मोदी ने कहा  हमने एकजुट होकर आतंकियों और उनके सरपरस्तों को साफ संदेश दिया।हमने आतंकियों को करारा जवाब दिया। आतंकी अड्डे तबाह होने से बौखलाकर पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों और सैनिकों पर हमले की कोशिश की। लेकिन उसमें भी पाकिस्तान की पोल ही खुल गई। और हमने उनके कई एयरबेस तबाह करके दिखा दिया कि भारत कब क्या कर सकता है। कितनी तेजी से कर सकता है, कितना सटीक कर सकता है।