PM Modi: प्राण जाए पर वचन न जाए! बोले पीएम मोदी मैं कमिटमेंट करता हूं और उसकी ओनरशिप भी लेता हूं, राहुल गांधी, इलेक्टोरल बॉन्ड, ED पर कही यह बात

PM Modi

PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली हैं। अपने-अपने स्तर पर राजनीतिक पार्टियां जनता को साधने में लगी है। वहीं आज सोमवार को पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान कालाधन, ईडी, सीबीआई, ईवीएम, इलेक्टोरल बॉन्ड्स जैसे तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। आइए जानते हैं विस्तार से…

देश के चुनावों को कालेधन से मिले मुक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि देश में काफी समय में चुनावों में कालेधन का खतरनाक खेल हो रहा है। इससे चुनावों को मुक्ति मिलनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कालाधन को खत्म करने के लिए पहले हमनें 1 हजार और 2 हजार के नोटों को खत्म किया है। वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राजनीतिक पार्टियां 20 हजार रुपए तक का कैश ले सकती हैं। लेकिन हमने नियमों में बदलाव करते हुए राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले कैश को ढ़ाई हजार कर दिया। नकदी को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मैं नहीं चाहता था कि कैश का कोई कारोबार चले।

इलेक्टोरल बॉन्ड की सुनाई सक्सेस स्टोरी

मीडिया इंटरव्यू में बात करते हुए पीएम मोदी ने इलेक्टोरल बॉन्ड की सफलता की कहानी सुनाई। इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर कहा कि इल्कटोरल बॉन्ड के कारण ही मनी का ट्रेल मिल रहा है अगर यह ना होता तो किस कंपनी ने पैसा दिया, कैसे दिया और कहां दिया यह सब जानकारी ना मिलती। हालांकि पीएम मोदी ने इसमें सुधार के लिए बहुत संभावना है। लेकिन उन्होंने कहा है कि अगर ईमानदारी से सोचेंगे तो सभी लोग पछताएंगे। उन्होंने आगे कहा कि देश भर में इलेक्टोरल बॉन्ड से कुल 3 हजार कंपनियों ने पैसे दिए हैं, जिनमें से सिर्फ 26 कंपनियों पर कार्रवाई हुई है। वहीं उनमें से भी 16 कंपनियों पर छापा जब पड़ा उस समय बॉन्ड खरीदा। इस दौरान 16 कंपनियों जिन पर कार्रवाई हो रही है उनमें कुल 37 फीसदी चंदा बीजेपी को मिला है और 67 फीसदी चंदा विपक्षी पार्टियों के मिला है।

हमने तो इलेक्शन कमीशन में सुधार किया

इंटरव्यू देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अपनी हार को लेकर रीजनिंग पहले से ही सेट करने में लगे हुए हैं, जिससे हार उनके खाते में ना चली जाए। इसलिए कभी ईडी, कभी सीबीआई तो कभई ईवीएम की बात का बहाना करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई के कानून मेरी सरकार ने नहीं बनाए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमने तो इलेक्शन कमीशन में सुधार किए। आज उसमें विपक्ष शामिल है। इससे पहले तो प्रधानमंत्री की एक साइन पर इलेक्शन कमीशन बन जाता था।

पॉलिटिकल लीडरशिप क्वेशचनेबल होती जा रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिनको 5-6 दशकों तक काम करने का मौका मिला है वे कह रहे हैं कि मैं एक झटके में गरीबी हटा दूंगा। ऐसे में पॉलिटिकल लीडरशिप क्वेशचनेबल होती जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”935008831″]

नेताओं को लेनी चाहिए ओनरशिप

इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि प्राण जाए पर वचन जाए। इस महान परंपरा से निकले हुए लोग हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं को अपनी बात की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। साथ ही कहा कि मैं कमिटमेंट करता हूं तो उसकी ओनरशिप भी लेता हूं। इसलिए आज हमारी बात पर जनता को भरोसा है।

[dgv_vimeo_video id=”935009356″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews