मैं भी कोई शीशमहल बना सकता था लेकिन मेरा सपना देशवासियों के लिए घर हो यह था, दिल्ली में नरेंद्र मोदी ने किया 1,675 फ्लैट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोला। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने गरीबों और वंचितों के लिए पक्के घरों की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि उनकी सरकार का मकसद हर भारतीय को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।
PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 3 जनवरी को दिल्ली में 4500 करोड रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस खास मौके पर उन्होंने अशोक विहार में बनाए गए 1,675 फ्लैट्स का उद्घाटन भी किया, जो कि गरीबों को पक्का घर मुहैया कराने की दिशा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस मौके पर पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए जनसभा में कहा, ‘मैं एक शानदार शीशमहल बना सकता था, लेकिन मेरा उद्देश्य हमेशा से जनता की भलाई और सेवा करना रहा है, ना कि खुद को प्रदर्शित करना।’ इसी तरह मोदी ने अपने बयान के माध्यम से दिल्ली सरकार की नीतियों और उनके नेतृत्व पर कई सवाल उठाए।

2025 में भारत का सशक्त भविष्य और गरीबों के लिए पक्के मकान

उन्होंने आगे कहा, कि ‘साल 2025 में भारत के अंतरराष्ट्रीय भूमिका और अधिक सशक्त होगी, और देश की छवि भी मजबूत होगी। कृषि क्षेत्र में भी भारत एक कीर्तिमान स्थापित करेगा और धीरे-धीरे किसानों की स्थिति बेहतर होगी।’

इसके बाद मोदी ने दिल्ली के गरीबों के लिए पक्के घरों की बात करते हुए कहा कि ‘अब लोग झुग्गियों की बजाय पक्के मकानों में रहेंगे, उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब देश इंदिरा गांधी के खिलाफ तानाशाही के खिलाफ संघर्ष कर रहा था, तब वह अशोक विहार में रहते थे और अंडरग्राउंड संघर्ष का हिस्सा थे।’ उन्हें बताया कि, ‘आज यहां आकर पुराने दिनों की याद आ गई।’

नरेला में नई सब सिटी और होम लोन में छूट का वादा

उन्होंने यह भी घोषणा की कि नरेला में एक नई सब सिटी बनाई जाएगी जिनकी वार्षिक आय 9 लाख रुपए से कम है उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा पीएम मोदी ने होम लोन में छूट देने का वादा किया है, जिसमें गरीबों और मध्यम वर्ग को अपने घर का सपना पूरा करने में मदद मिलेगी।
<


आप सरकार बनी आपदा: PM मोदी

पीएम मोदी ने आम जनता पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘दिल्ली की सरकार ने स्कूली शिक्षा को नुकसान पहुंचाया है और शिक्षा के लिए मिले पैसों का भी गलत इस्तेमाल किया है।’ इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि ‘दिल्ली में शराब, प्रदूषण और भर्तियों के क्षेत्र में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं।’ ‘आप सरकार दिल्ली वालों के लिए आपदा बन चुकी है, और यह सरकार अब खुद ही अपने घोटालों और भ्रष्टाचार में बुरी तरह फस गई है।’

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews