NDA की बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों को दिया अच्छे आचरण का मंत्र,बोले- राहुल गांधी से ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं थी

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने NDA के सांसदों से आग्रह किया कि पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी के नियमों परम्पराओं को अपनाएं और उस आधार पर एक अच्छा सांसद बनने का प्रयास करें ।
NDA Meeting

NDA meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले NDA संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया, बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने सभी सांसदों को सदन में अच्छा आचरण रखने का मंत्र दिया, उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संसद की गरिमा एवं नियमों का पालन करते हुए आपको एक अच्छा सांसद बनना चाहिए।

NDA सांसदों से बोले PM Modi, आपको राहुल गांधी जैसा व्यवहार नहीं करना  

पीएम ने कहा कि गांधी परिवार ये सहन नहीं कर पा रहा है कि एक चाय वाला तीसरी बार प्रधानमंत्री कैसे बन गया? इसीलिए राहुल गांधी और उनकी पार्टी के लोगों में गुस्सा और हताशा दिखाई देती है। मोदी ने राहुल गांधी के आचरण को गलत बताते हुए सांसदों से कहा कि आपको राहुल गांधी जैसा आचरण और व्यवहार सदन में नहीं करना है।

आप देश सेवा के लिए संसद में आये हैं, नियमों के मुताबिक बात रखें  

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा – प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी सांसद देश सेवा के लिए आये हैं NDA के सांसदों को देश को सबसे ऊपर रखकर बात करनी है उन्होंने कहा कि बात रखते समय या सदन में बोलते समय हमारा आचरण ठीक होना चाहिए, उनका कहना है कि एमपी को अपने अपने क्षेत्र के विषय को प्रभावी ढंग से रखना चाहिए, उन्होंने कहा कि सांसद नियमों के मुताबिक देश के किसी भी बड़े मुद्दे को गंभीरता से उठाये, उसका अध्ययन कर उठायें, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने NDA के सांसदों से आग्रह किया कि पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी के नियमों परम्पराओं को अपनाएं और उस आधार पर एक अच्छा सांसद बनने का प्रयास करें ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews