पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी से प्राप्त राशि जाएगी नमामि गंगे परियोजना को, प्रधानमंत्री ने की ऑक्शन में भाग लेने की अपील

इस नीलामी में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से 76 विशेष वस्तुएं शामिल हैं जैसे पश्मीना शॉल, कश्मीरी कढ़ाई वाले कपड़े और लद्दाखी बौद्ध कलाकृतियां जो इन क्षेत्रों की सांस्कृतिक, कलात्मक और आध्यात्मिक परंपराओं का नमूना हैं। इसी तरह दक्षिण भारत के राज्यों से 100 से अधिक अनोखे आइटम हैं जिनमें तंजौर पेंटिंग्स, ब्रॉन्ज मूर्तियां और पारंपरिक हस्तशिल्प शामिल हैं।
PM Modi Gifts

PM Modi Gifts Auction

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न कार्यक्रमों में प्राप्त उपहारों की ऑनलाइन नीलामी 17 सितंबर से शुरू हो चुकी है और ये 2 अक्टूबर तक चलेगी। इस नीलामी में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने वाली 1300 से अधिक वस्तुएं शामिल हैं।

नीलामी से प्राप्त राशि केंद्र सरकार की परियोजना “नमामि गंगे मिशन” को दान की जाएगी जो गंगा नदी की सफाई और संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण सरकारी पहल है। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है और लोगों से जुड़ने की अपील भी की है।

पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स की नीलामी जारी

पीएम मोदी ने 17 सितंबर को अपनी 75वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मेमेंटोज़ ई-नीलामी के सातवें संस्करण की शुरुआत की। इस नीलामी में 1300 से अधिक उपहारों को शामिल किया गया है जिनमें राम मंदिर का चांदी का मॉडल, देवी भवानी की मूर्ति और पैरालंपिक 2024 के खिलाड़ियों से प्राप्त उपहार, पेंटिंग्स, मूर्तियां, हस्तशिल्प सहित कई वस्तुएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने की नीलामी में भाग लेने की अपील

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि “पिछले कुछ दिनों से मेरे विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान मुझे प्राप्त विभिन्न उपहारों की ऑनलाइन नीलामी चल रही है। इस नीलामी में बहुत रोचक कृतियाँ शामिल हैं, जो भारत की संस्कृति और रचनात्मकता को दर्शाती हैं। नीलामी से प्राप्त आय नमामि गंगे मिशन को जाएगी। आप सभी नीलामी में भाग लें।”

जानिए कैसे शामिल हो सकते हैं ऑक्शन में

इस ऑनलाइन नीलामी में कोई भी भारतीय या विदेशी नागरिक शामिल हो सकता है जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। इच्छुक व्यक्ति pmmementos.gov.in पर सरल और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से बोली लगा सकता है। यहां लॉगिन करने के बाद “View Catalog” सेक्शन में आपको 1300 से अधिक वस्तुओं की डिटेल्स, फोटो और शुरुआती बोली दिखेगी। आप पसंदीदा आइटम पर “Place Bid” क्लिक कर शुरुआती बोली से अधिक राशि दर्ज करें या “Proxy Bid” से  ऑटोमेटिक बिडिंग सेट करें। नीलामी समाप्त होने पर 2 अक्टूबर के बाद विजेताओं को ईमेल और एसएमएस से सूचित किया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews