PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री मोदी की जापानी पीएम से मुलाकात, महात्मा गांधी प्रतिमा का किया अनावरण

PM Modi Japan visit

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान गए हुए हैं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने उन्हें आमंत्रण भेजा है, जिसके बाद वह हिरोशिमा पहुंचे और उन्होंने फुमियो से मुलाकात की। यहां पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर देश और दुनिया को शांति का संदेश दिया

PM Modi Japan Visit में खास

जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। ऐसे में बापू की प्रतिमा स्थापित करने और उसका अनावरण करने के लिए प्रधानमंत्री ने सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी के दिखाए गए रास्ते पर चलकर विश्वकल्याण की ओर अग्रसर होना चाहिए। यही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होने वाली है।

अहिंसा का विचार बढ़ाएगी मूर्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि हिरोशिमा में स्थापित हुई महात्मा गांधी की मूर्ति अहिंसा के संदेश को बढ़ावा देने वाली है। पीएम मोदी ने इस बात पर भी खुशी जताई है कि उन्होंने जापानी पीएम को जो बोधि वृक्ष दिया था उसे हिरोशिमा में लगाया गया है ताकि यहां आने वाले लोग शांति के महत्व को समझ सकें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews