
PM Modi Keralam visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज केरलम पहुंचे, उन्होंने एर्नाकुलम में 10800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी, उन्होंने बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और रेलवे क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये की लागत वाली पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी और केरल की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए कई नेशनल हाईवे व रेलवे प्रोजेक्ट्स राष्ट्र को समर्पित किए।
पीएम मोदी ने कहा आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए और मेक इन इंडिया के लिए पेट्रोलियम सेक्टर का विस्तार बहुत आवश्यक है। आज कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन इकाई के पीछे भी यही लक्ष्य है। हर साल करीब 4 लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन होगा। आने वाले समय में यह प्लांट पैकेजिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, मेडिकल डिवाइसेज जैसी अनेक फैक्ट्रियों को सपोर्ट करेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा भारत आज मैन्युफैक्चरिंग का एक बहुत बड़ा हब बनता जा रहा है। एआई और सेमिकंडक्टर सेक्टर में भी देश तेजी से प्रगति कर रहा है। ऐसे कामों के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा ग्रीन और क्लीन एनर्जी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा भारत सोलर पावर के मामले में दुनिया के टॉप देशों में से एक बन चुका है। आज दुनिया आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे निवेश के लिए भारत की प्रशंसा करती है।
विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने एर्नाकुलम की एक सभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, मोदी ने कहा विकसित केरलम के लिए सबसे बड़ी जरूरत टूरिज्म, टैलेंट और टेक्नोलॉजी को नए अवसर देने की है। लेकिन 21वीं सदी के पहले 25 साल में एलडीएफ और यूडीएफ ने केरलम को युवा शक्ति से वंचित कर दिया है। कांग्रेस को तो केरलम के युवाओं पर, देश के युवाओं के सामर्थ्य पर भरोसा ही नहीं है।
बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना
राहुल गांधी का नाम लिए बिना मोदी ने कहा- कांग्रेस के युवराज को तो ये भी नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कितना कमाल कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता को तो ये भी नहीं पता कि भारत में आज अनेक कंपनियां ड्रोन बना रही हैं। उन्हें ये भी नहीं पता कि केरलम के ही युवा स्टार्टअप ड्रोन बना रहे हैं। जो सिर्फ अपने छोटे से दायरे में सिमटा हो, उसे देश का विकास दिखाई नहीं देगा।
पीएम ने पश्चिम एशिया के हालातों पर जताई चिंता
पश्चिम एशिया में आज जो कुछ भी हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना बहुत स्वाभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं। लेकिन आपको याद रखना है कि आज देश में भाजपा-एनडीए की सरकार है। जब भी हमारा कोई देशवासी संकट में पड़ा है, हमने उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। ईराक में फंसी नर्सों को बचाने की बात हो या यमन के आतंकवादियों के चंगुल से फादर टॉम को आजाद कराने का काम… आज का भारत अपने नागरिकों को संकट में अकेला नहीं छोड़ता। आज भी हमारा प्रयास है कि युद्ध के हालत में फंसे भारतीयों को सुरक्षा मिले, हर संभव सुविधा मिले।
कांग्रेस पार्टी वैश्विक संकट में राजनीति ढूंढ रही
मुझे संतोष है कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारें भी हमारे देश के नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं। मैं उन सभी सरकारों का आभारी हूं। वहां हर देश में जो हमारी एंबेसीज़ हैं, हमारे मिशन हैं, वे 24×7 उनकी मदद कर रहे हैं। लेकिन ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति ढूंढ रही है। कांग्रेस पार्टी जानबूझकर उकसाने वाले बयान दे रही है, गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है ताकि स्थितियां बिगड़ जाएं और हमारे लोग वहां संकट में फंस जाएं। फिर ये लोग मिलकर मोदी को गालियां देने की रील बनाने का अभियान शुरू कर सकें। यही उनका खेल है।
एक तरफ भाजपा-एनडीए देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और लेफ्ट के लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाने में ही जुटे रहते हैं। कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों ने मिलकर सरकारें चलाई हैं। इन्होंने देश को विदेशों पर ज्यादा से ज्यादा निर्भर ही बनाया है। आज ये लोग मिलकर अफवाहें फैलाने में जुटे हैं। आज युद्ध के समय, इस समय में भी कांग्रेस-लेफ्ट और उसका इकोसिस्टम देश में भय पैदा करने में पूरी ताकत खपा रहे हैं। उन्होंने कहा मैं देश से कहूंगा कि कांग्रेस-लेफ्ट द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान रहें, सतर्क रहें।
Congress and the Left have made the country more and more dependent on foreign nations.
Today they are together spreading rumours. Even during this time of war, Congress, the Left and their ecosystem are putting all their strength into creating fear in the country.
I would say… pic.twitter.com/9wB88qonnO
— BJP (@BJP4India) March 11, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

