प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को दिया धनतेरस का तोहफा, पढ़ें ये खास रिपोर्ट

pm modi

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | देशभर में धनतेरस का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव लॉन्च का शुभारंभ किया। जिसके तहत 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। बता दें कि इस दौरान पीएम ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते वक्त उनसे वर्चुअली बातचीत भी की। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जानकारी दी गई कि ये सभी भर्तियां UPSC, SSC, RRB सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हो रही है। इसके तहत अगले साल तक 10 लाख युवाओं को नौकरी दिया जाएगा बता दें कि पीएम ने यह फैसला जून में मैन पावर की समीक्षा करने के दौरान लिया था।

pm modi

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि, “यह युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने और नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री की निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। सरकार मंत्रालयों और विभागों में सभी मौजूदा रिक्तियों को “मिशन मोड” पर भरने की दिशा में काम कर रही है।”

pm narendra modi

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत देश भर के विभिन्न सरकारी विभागों के लिए लगभग 75 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिया गया। इस दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर देंगे, जबकि केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री किरेन रिजिजू शिलांग में युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर देंगे। इस धनतेरस चुने गए युवाओं के लिए बेहद ही खास होने वाला है।

वहीं, इस मामले में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया था कि, केंद्र सरकार के विभागों में एक मार्च, 2020 तक 8.72 लाख पद खाली पड़े थे, जिनमें 31 लाख 32 हजार भरे हुए थे बाकि पद खाली पड़े थे। साल 2016-17 से 2020-21 के दौरान SSC में कुल 2 लाख 14 हजार 601 कर्मचारियों को भर्ती किया गया था। साथ ही, RRB ने 2 लाख 4 हजार 945 लोगों को नियुक्ति दी और UPSC ने भी 25 हजार 267 उम्मीदवारों का चयन किया गया था।

यह भी पढ़ें – जानें क्यों मनाया जाता है Dhanteras, ये है मान्यता और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews