PM Modi: आज राजस्थान और तेलंगाना दौरे पर प्रधानमंत्री, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Rozgar mela

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और तेलंगाना दौरे पर पहुंचने वाले हैं। दोनों राज्यों की विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए वह राजस्थान में लगभग 2500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं। बीकानेर में उनकी एक जनसभा का आयोजन भी किया गया है, इसके पहले रैली भी निकाली जाएगी।

पीएम मोदी पहुंचेंगे तेलंगाना

राजस्थान के साथ तेलंगाना दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वारंगल जिले में 6100 करोड़ की आधारशिला रखने वाले हैं। कार्यक्रमों का हिस्सा बनने से पहले वह भद्रकाली मंदिर जाएंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस साल तेलंगाना में चुनाव होने हैं और यह प्रधानमंत्री का तीसरा दौरा होने वाला है। इससे पहले वह जनवरी और अप्रैल में तेलंगाना दौरे पर जा चुके हैं।

सुरक्षा व्यवस्था

तेलंगाना में 500 करोड़ से अधिक की लागत से रेलवे वैगन विनिर्माण इकाई और काजीपेट का काम किया जाने वाला है, जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री रखेंगे। वारंगल में होने वाली जनसभा को लेकर जिले की पुलिस सतर्क दिखाई दे रही है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 3500 से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews