PM मोदी का राजस्थान दौरा आज, सीकर से 9 करोड़ किसानों समेत देश को देंगे ये सौगात

Rozgar mela

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के सीकर जिले के दौरे पर जाने वाले हैं। वो यहां से देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रुपए की सम्मान निधि का ट्रांसफर करेंगे। वह यहां से किसानों को संबोधित भी करने वाले हैं। सीकर किसानों का बेल्ट है और यहां से पीएम मोदी जाटों को साधने का प्रयास भी कर रहे हैं।

नहीं खुला था बीजेपी का खाता

साल 2018 के चुनाव में वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री रहते हुए बीजेपी यहां पर अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी और उसे बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन लोकसभा चुनाव में पीएम के चेहरे को देखते हुए यहां बीजेपी को बड़ी जीत मिली थी। यही वजह है कि एक बार फिर बीजेपी पीएम के माध्यम से जीत की भूमिका तैयार करना चाहती है।

इस जिले में कुल 8 विधानसभा सीट आती है। पीएम के दौरे को देखते हुए बीजेपी नेता जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी तरह की परेशानियां उत्पन्न ना हो। पीएम की जनसभा सीकर के सामने सर्कल पर होने वाली है।

किसानों को मिलेगी सम्मान निधि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान की धरती से देश के 9 करोड़ किसानों को एक साथ किसान सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके बाद वह किसानों को संबोधित भी करने वाले हैं जिसके लिए सीकर, झुंझुनू और शेखावाटी में तैयारियां जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के विकास को लेकर वैसे भी कई बड़े कदम उठाए हैं। रेलवे से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक सब कुछ विकसित करने और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।

मिलेगी ये सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे सीकर पहुंचने वाले हैं जहां वह देश को 1.25 लाख मंत्री किसान समृद्धि केंद्र समर्पित करते हुए यूरिया गोल्ड लांच करने वाले हैं। राजस्थान को 6 एकलव्य मॉडल विद्यालय और एक केंद्रीय विद्यालय की सौगात भी मिलने वाली है। मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखते हुए वो 5 नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी करेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews