पश्चिम बंगाल में PM मोदी की रैली आज, जनता को देंगे 3200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल में रैली करने वाले हैं। यहां वह 3200 करोड रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।
PM Modi Visit West Bengal

बंगाल में जीत हासिल करने के लिए भाजपा को जी तोड़ मेहनत करते हुए देखा जा रहा है। पार्टी में पूरी ताकत से लड़ने की तैयारी कर ली है। इसकी बागडोर प्रधानमंत्री ने स्वयं अपने हाथों में ली है। आज वह पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक सुबह 11:15 मिनट पर प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के राणाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के आधारशिला रखने वाले हैं। इस दौरान वो उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह असम में 15,600 करोड रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

3200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 3200 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखने जा रहे हैं। नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 के बाराजाजागुली कृष्णा नगर मार्ग पर 66.7 किलोमीटर लंबे फोरलेन का उद्घाटन करेंगे। वो पश्चिम बंगाल उत्तर 24 परगना में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 के बारासात बराजागुली मार्ग पर फोरलेन के आधारशिला रखने वाले हैं।

जनता को होगा फायदा

पीएम मोदी जितनी भी योजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं उसे जनता को जबरदस्त फायदा होने वाला है। इन योजनाओं से कोलकाता सिलीगुड़ी के बीच महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित हो सकेगा। इस यात्रा के समय में लगभग 2 घंटे की बचत होने वाली है। वाहन तेजी के साथ सुगम आवाजाही कर सकेंगे। पश्चिम बंगाल कोलकाता और अन्य पड़ोसी जिलों के साथ कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews