Budget 2025: PM Modi ने की प्रशंसा, बोले- ये विकसित भारत ​के मिशन को ड्राइव करने वाला है,ये Force Multiplier है

इस बजट (Budget 2025) में 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स से मुक्त कर दिया गया है। सभी आय वर्ग के लोगों के लिए टैक्स में भी कमी की गई है। इसका बहुत बड़ा लाभ मध्यम वर्ग को और नौकरी-पेशा लोगों को मिलेगा। 
पीएम मोदी के 23 फरवरी को भोपाल आगमन के चलते बदला रहेगा सड़क मार्ग, इन रास्तों से होगा आमजन का आना-जाना

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2025-26 का आम बजट संसद में पेश किया, बजट में हर वर्ग को साधने के प्रयास किये गए हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट की प्रशंसा की है, उन्होंने इसे 140 करोड़ भारतीयों के आकांक्षाओं का बजट बताया,  मोदी ने कहा ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। सरकार ने मध्यम वर्ग की उम्मीद को बरक़रार रखते हुए 12 लाख रुपये तक की सालाना आय आयकर मुक्त कर बड़ी राहत दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, रोजगार के सभी क्षेत्रों को हर प्रकार से प्राथमिकता दी गई है उन्होंने कहा यहाँ मैं दो रिफ़ॉर्म की चर्चा करना चाहूँगा जो वाले वाले समय में बहुत बड़ा परिवर्तन लाने वाले है पहला इंफ़्रास्ट्रक्चर देने के कारण भारत में बड़े शिप को बनाने में बढ़ावा मिलेगा, आत्मनिर्भर अभियान को गति मिलेगी क्योंकि शिप बिल्डिंग बहुत बड़ी संख्या में रोजगार देने वाला क्षेत्र है।  इसी तरह पर्यटन के क्षेत्र में भी बहुत संभावनाएं हैं ,महत्वपूर्ण 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जो होटल्स बनेंगे उसे पहली बार इंफ़्रास्ट्रक्चर के दायरे में लाकर पर्यटन पर बहुत बल दिया है इससे होस्पिटेलिटी सेक्टर को ऊर्जा देने का काम करेगा क्योंकि ये दोनों ही क्षेत्र बड़ेस्तर पर रोजगार देने वाले क्षेत्र हैं।

ये बजट सेविंग्स और ग्रोथ को तेजी से बढ़ाएगा

मोदी ने कहा हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं। ये विकसित भारत ​के मिशन को ड्राइव करने वाला है, ये बजट Force Multiplier है। ये बजट सेविंग्स को बढ़ाएगा, इनवेस्टमेंट को बढ़ाएगा, कंजम्शन को बढ़ाएगा और ग्रोथ को भी तेजी से बढ़ाएगा। उन्होंने कहा आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन ये बजट उससे बिलकुल उल्टा है। ये बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक विकास के भागीदार कैसे बनेंगे, इसकी एक बहुत मजबूत नींव रखता है।

एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारत मिशन’

मोदी ने कहा आज देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को लेकर चल रहा है। इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं। इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारत मिशन’ को शुरूकिया गया है।

बजट में ये भी है बहुत खास 

  • देश के एससी, एसटी, और महिला जो नए उद्यमी बनना चाहते हैं, उनके लिए बिना गारंटी के 2 करोड़ रुपये तक के लोन की योजना भी लाई गई है।
  • इस बजट में New Age Economy को ध्यान में रखते हुए Gig Workers के लिए बहुत बड़ी घोषणा की गई है। पहली बार Gig Workers का ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और फिर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
  • इस बजट में 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स से मुक्त कर दिया गया है। सभी आय वर्ग के लोगों के लिए टैक्स में भी कमी की गई है। इसका बहुत बड़ा लाभ मध्यम वर्ग को और नौकरी-पेशा लोगों को मिलेगा। 
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews