उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफ़े पर आया PM Modi का रिएक्शन

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से देश में सियासी तूफ़ान मचा हुआ है, उपराष्ट्रपति ने भले ही इस्तीफे की वजह स्वास्थ्य कारण बताये हो लेकिन लोग इसपर भरोसा नहीं कर पा रहे वे इस्तीफे के पीछे कोई सियासी वजह तलाश रहे हैं
Jagdeep Dhankhar PM Modi

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन की पूरी कार्यवाही में शामिल होने के बाद अचानक इस्तीफा देकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश को चौंका दिया, उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया और इसकी वजह ख़राब स्वास्थ्य और डॉक्टर की सलाह बताया।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से सत्ता पक्ष सहित विपक्ष भी चौंक गया, नेताओं ने रिएक्शन देना शुरू किये, किसी ने इसके लिए जेपी नड्डा द्वारा राज्यसभा में चेयर के सामने कहे गए शब्द nothing will go on record को इस्तीफे की वजह बताया तो जयराम रमेश जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनखड़ से इस्तीफे पर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति को मन बदलने के लिए मनाएंगे।

PM Modi ने की उत्तम स्वास्थ्य की कामना 

लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन आ गया है, पीएम ने सोशल मीडिया X पर लिखा – “श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

राज्यसभा का संचालन प्रभावित नहीं होगा 

इसका अर्थ स्पष्ट है कि उप राष्ट्रपति का  इस्तीफा वापस नहीं होगा उनकी जगह कोई नया उप राष्ट्रपति चुना जायेगा जिसकी प्रक्रिया अब शुरू की जाएगी, उधर ऐसा माना जा रहा है कि राज्यसभा में सभापति को लेकर संकट नहीं आएगा क्योंकि वहां उप सभापति नए सभापति के चेयर पर आने तक सदन का संचालन कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews