PM Modi Security: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान फेंका गया मोबाइल

PM Modi Security Lapse

PM Modi Security Lapse In Karnataka: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, कड़ी सुरक्षा के पहरे में नजर आते हैं और उनकी सिक्योरिटी को लेकर हर जगह खास अरेंजमेंट होते हैं। इसी बीच वो कर्नाटक चुनाव को लेकर रोड शो करने के लिए मैसुरू पहुंचे थे। वो हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन कर रहे थे इसी बीच एक मोबाइल तेजी से उनकी तरफ आया। हालांकि, ये उनसे दूर गिरा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PM Modi Security में चूक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम अभिवादन कर रहे हैं तभी पीछे से एक मोबाइल तेजी से उनकी ओर आता ही। पीएम की तरफ जैसे ही मोबाइल आया और अधिकारियों को इसकी भनक लगी उन्होंने तुरंत ही महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। इस दौरान यह पता चला कि वह बीजेपी की कार्यकर्ता है और प्रधानमंत्री के स्वागत के दौरान उत्साह में उनके हाथ से मोबाइल छूटकर पीएम की गाड़ी की ओर चला गया। महिला ने बताया कि वह फूल फेंक रही थी, उसे ध्यान नहीं रहा और गलती से उसने मोबाइल फेंक दिया।

क्या बोली पुलिस

मामले को लेकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी हुई एसपीजी का कहना है कि घटना के तुरंत बाद महिला से पूछताछ की गई है। उसका कोई भी गलत इरादा नहीं था, ये सब उत्साह में हुआ है। प्रधानमंत्री एसपीजी की सुरक्षा में थे। हमने उस व्यक्ति का तुरंत ही पता लगाकर, उसे उसका फोन लौटा दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews