
प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार में इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान इस युवक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
आरोपी की पहचान मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव का निवासी है। इस घटना ने राजनीतिक हलकों में हंगामा मचा दिया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस से माफी की मांग की है।
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के बाद मचा बवाल
ये वीडियो दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक का बताया जा रहा है। आरोप है कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में आयोजित ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा ने मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। हालांकि उस समय मंच पर कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग अपशब्दों का प्रयोग करते सुनाई दे रहे थे। वीडियो के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
दरभंगा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भापुरा गांव निवासी मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा को को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और सिमरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। भाजपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादा का उल्लंघन करार दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ‘लोकतंत्र कलंकित करने वाला’ बताया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना की निंदा करते हुए इसे ‘अत्यंत अशोभनीय’ बताया। वहीं, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित बिहार के कई बीजेपी नेताओं ने इसकी आलोचना करते हुए कांग्रेस से माफी की मांग की है।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

