समुद्र तट पर नौसेना के जवानों संग दिवाली मनाएंगे PM मोदी, देशवासियोंं को दी शुभकानाएं, की ये खास अपील

आज पूरे देश में दिवाली की धूम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही दिवाली के जश्न से पहले पीएम मोदी ने खरीदारी को लेकर लोगों से स्वदेशी अपनाने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने की अपील भी की। आज पीएम मोदी समुद्री तट पर नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।
Diwali 2025

Diwali 2025

आज पूरे देश में प्रकाश पर्व दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। बाजारों, मंदिरों और शहर-गांव की गलियों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) हर साल जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाते हैं साथ देशवासियों को खास संदेश देते हैं। इस साल भी पीएम मोदी जवानों के साथ ही दीपावली मनाएंगे। पीएम मोदी आज दिवाली गोवा के तट पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ मनाएंगे।

हर साल जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी हर साल बॉर्डर पर जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं लेकिन इस साल बॉर्डर नहीं बल्कि समुद्री तट पर दिवाली मनाने जा रहे हैं। इस बार की दिवाली पीएम मोदी और जवानों के लिए खास होने वाली है। गोवा में नौसेना के साथ दिवाली मनाने की योजना पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने को लेकर है। पीएम मोदी दिवाली के मौके पर जवानों को मिठाई खिलाकर और दीप जलाकर बढ़ाएंगे।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए देशवासियों को प्रकाश पर्व दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि ”सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।”

पीएम मोदी की देशवासियों से अपील

पीएम मोदी हर साल वीडियो जारी कर देशवासियों से कुछ न कुछ अपील जरूर करते हैं। इस बार पीएम मोदी ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि आइए, ”इस त्योहार को 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत, उनकी रचनात्मकता और इनोवेशन का जश्न मनाकर मनाएं। इस मौके पर भारतीय उत्पाद खरीदें और गर्व से कहो ये स्वदेशी है! आपने जो खरीदा है, उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी करें। इससे आप दूसरे लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करे।”

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews