PM Modi कल करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, बेहद खास होगा ये संस्करण, पीएम ने ट्विटर पर दिए संकेत

pm modi

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कल यानी कि 7 अप्रैल 2021 को शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra modi) ‘एग्जाम वॉरियर्स’ (exam warriors) की प्रस्तावित ‘परीक्षा पे चर्चा’ (pariksha pe charcha)करेंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा’ का ये संस्करण (edition) बेहद खास होने वाला है। इसमें प्रधानमंत्री देश-दुनिया के विद्यार्थियों (students), अध्यापकों (teachers) और अभिभावकों (parents) से आगामी बोर्ड परीक्षा (board exams) के संदर्भ में चर्चा करेंगे। चर्चा के दौरान वे आने वाली परीक्षाओं को लेकर कुछ टिप्स भी देंगे । कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए ये कार्यक्रम इस बार वर्चुअल माध्यम से ही किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने खुद के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके परीक्षा पे चर्चा का समय और तारीख सोमवार को बताया था। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने इस सूचना के साथ ही एक 2 मिनट का वीडियो भी जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि ये चर्चा सिर्फ परीक्षाओं पर नहीं होने वाली है। जिसका मतलब साफ है कि इस चर्चा में परीक्षाओं से इतर भी जीवन मूल्यों पर चर्चा हो सकती है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को दोस्त कहकर संबोधित किया।

यह भी पढ़ें… Raisen Accident: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

आपको बता दें कि इस बार परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम से सीधे सवाल पूछने के लिए चयन हेतु एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। ऐसा पहली बार हुआ है जब इस प्रतियोगिता में दुनिया के करीब 81 देशों के छात्रों ने हिस्सा लिया। 17 फरवरी से लेकर 14 मार्च तक परीक्षा पे चर्चा हेतु पंजीयन जारी रहा। देश के 14 लाख लोगों ने इस कार्यक्रम हेतु पंजीयन करवाया जिसमे 10 लाख से ज़्यादा छात्र, ढाई लाख शिक्षक और 1 लाख के करीब माता-पिता शामिल हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews