PM मोदी का उत्तराखंड दौरा आज, आदि कैलाश के करेंगे दर्शन, प्रदेशवासियों को देंगे 4200 करोड़ की सौगात

PM Modi Uttarakhand visit

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचने वाले हैं। यहां वो 4200 करोड़ की सौगात देने वाले हैं और इसी के साथ भोलेनाथ का आशीर्वाद भी लेंगे। पीएम पिथौरागढ़ पहुंचेंगे और यहां पर आदि कैलाश के दर्शन करने के बाद जागेश्वर धाम जाएंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं।

सुबह तकरीबन 9.30 बजे प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे। यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात करने के साथ वह स्थानीय कला और उत्पादों पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। आईटीबीपी और सीमा सड़क संगठन के कर्मियों के साथ उनकी बातचीत भी होगी।

PM ने की पोस्ट

अपने उत्तराखंड दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की और लिखा कि “देवभूमि उत्तराखंड के लोगों के कल्याण और राज्य के विकास के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। इसे गति देने के उद्देश्य के साथ पिथौरागढ़ में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाला हूं। यहां के गुंजी गांव में स्थानीय लोगों से बातचीत करने का मौका भी मिलेगा। अपने इस दौरे के दौरान पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम के दर्शन पूजन की मुझे उत्सुकता और प्रतीक्षा है।”

4200 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री के इस दौरे के शेड्यूल की बात करें तो वह दोपहर 12 बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे जहां वह जागेश्वर धाम में पूजन अर्चन करेंगे। दोपहर 2:30 बजे वह पिथौरागढ़ जाएंगे। जहां वे सिंचाई, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बागवानी, आपदा प्रबंधन समेत कई क्षेत्रों से जुड़ी 4200 करोड रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

उत्तराखंड सीएम का क्या कहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रिएक्शन भी सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर उन्होंने लिखा कि “पीएम मोदी 12 अक्टूबर को आदि कैलाश और पार्वती ताल के दर्शन करेंगे। इस दौरान वो क्षेत्र को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देने वाले हैं। उनके आगमन से इस क्षेत्र को नई पहचान हासिल होगी।”

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews