कुंभ पहुंचे पीएम मोदी ने किया गंगा स्नान, सफाईकर्मियों के पैर धोकर जताया आभार

PM-Modi-visit-kumbh-prayagraj-

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रयागराज के एक दिवसीय दोरे पर पहुंचे। गम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद पीएम मोदी ने पवित्र संगम पर मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना भी की। गंगा स्नान के बाद उन्होंने सफाईकर्मियों के पैर धोकर आभार जताया। 

इसके बाद पीएम मोदी ने सफाई कर्मचारियों व स्वच्छाग्रहियों को सम्मानित किया। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने सफाईकर्मियों के पैर भी धोए. बता दें कि ये वो लोग हैं, जिनकी तारीफ पीएम मोदी ने बार-बार की है। उनका कहना है कि इन्हीं सफाईकर्मियों की वजह से कुंभ मेले का आयोजन इतना सफल रहा है। इससे पहले उन्होंने गोरखपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। इसके तहत किसानों के खाते में 2 हजार कैश ट्रांसफर किए जाएंगे। मोदी ने कहा कि किसानों को दी राहत राशि मैं भी वापस नहीं ले सकता, अफवाह फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना। मोदी ने गोरखपुर में 10 हजार करोड़ रु. की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया।

‘किसान किसी के बहकावे में नहीं आएं’

मोदी ने कहा कि मैं राज्यों को चेतावनी देता हूं अगर आपने किसानों की सूची सरकार को नहीं पहुंचाई तो किसानों की बद्दुआएं आपकी राजनीति को तहस नहस कर देंगी। आप विरोधी हो सकते हैं। लेकिन किसान की मांगों के साथ खिलवाड़ क्यों करते हो। मैं किसानों से कहना चाहता हूं कि योजना को लेकर किसी के बहकावे में न आएं। जब विरोधियों ने हमारी इस योजना के बारे में संसद में सुना तो सबके चेहरे लटक गए थे। सब मरे पड़े थे। उन्हें लग गया था कि किसान मोदी के साथ हो गए हैं। इसलिए झूठ बोलना और अफवाहें फैलाना उनका जन्मजात काम है। इसलिए उन्होंने एक अफवाह और शुरू की है। वह यह कि मोदी ने अभी 2000 दिया है, बाद में भी देगा, लेकिन एक साल बाद वापस ले लेगा। किसान भाइयों यह आपका पैसा है इसे कोई वापस नहीं ले सकता। इसलिए ऐसी अफवाह फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews