पीएम मोदी का आज राजस्थान-गुजरात दौरा, HPV टीकाकरण और सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। यहां वह सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण और सेमीकंडक्टर प्लांट का शुभारंभ करने वाले हैं।
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान वह यहां राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। इस अभियान को स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला कहा जा रहा है। इसके अलावा वो गुजरात में एक अत्याधुनिक संयंत्र का उद्घाटन करने वाले हैं जो भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

पीएम मोदी का राजस्थान दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:30 बजे राजस्थान के अजमेर पहुंचेंगे। यहां पर वह 16680 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले हैं। HPV टीकाकरण अभियान की बात करें तो यह 14 वर्ष की किशोरी के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस टीकाकरण अभियान है। इसे महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए शुरू किया गया है। इसके अलावा 43 से अधिक परियोजनाओं की शुरुआत होने वाली है। जिनमें शहरी विकास, राजमार्ग और पेयजल योजनाएं शामिल है। इसके अलावा राज्य के इस 21,800 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

गुजरात को मिलेगी सौगात

दोपहर लगभग 3:45 पर प्रधानमंत्री गुजरात के साणंद पहुंचेंगे। यहां पर वह माइक्रों सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट पैकेजिंग संयंत्र का उद्घाटन करने वाले हैं। यहां एक सभा का आयोजन किया गया है जिसे वह संबोधित करेंगे। इस संयंत्र में भारत में निर्मित पहला सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल का वाणिज्यिक उत्पादन और शिपमेंट शुरू किया गया है। वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में के महत्वपूर्ण कदम है।

क्या है परियोजना

सितंबर 2023 में इस परियोजना का शिलान्यास किया गया था। यह इंडिया सेमीकंडक्टर मशीन के तहत स्वीकृत किया गया पहला प्रस्ताव था। इसके अंतर्गत 22500 करोड रुपए से ज्यादा के खर्च के साथ निर्माण कार्य शुरू हुआ था। ये वैश्विक स्तर पर भारत में सेमीकंडक्टर के निर्माण और निवेश को गति देने का काम करेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews