PM मोदी का बंगाल दौरा आज, अलग-अलग जगह 3 मेगा रैलियों को करेंगे संबोधित

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां जोर-शोर से तैयारी में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज यहां तीन मेगा रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।
PM Modi

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। चुनावी सुगबुगाहट के बीच पार्टियां जनता को अपनी तरफ करने में लगी हुई है। सत्ता के संग्राम में अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में एक दिन में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं।

आज प्रधानमंत्री की ममता बनर्जी के गढ़ में एंट्री होगी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए रखे गए उनके इस दौरे में वह तीन मेगा रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। हल्दिया, आसनसोल और सिउली में पीएम की रैलियां रखी गई है।

बंगाल में पीएम मोदी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में पहुंचेंगे। यहां उनकी पहली जनसभा है। इसके बाद दोपहर 12 बजे से आसनसोल में दूसरी जनसभा रखी गई है। तीसरी जनसभा बीरभूम जिले के सिउड़ी में दोपहर 2 बजे से है।

इस बार हो सकती है 14 रैलियां

बंगाल चुनाव को लेकर जो जानकारी मिल रही है। उसके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार कुल मिलाकर 14 रैलियां कर सकते हैं। पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी मोर्चा संभाल रखा है। खबरों की माने तो वह भी लगभग इतनी ही जनसभाएं कर पार्टी के प्रचार अभियान को संभालेंगे। उन्होंने पहले ही बोल दिया है कि बंगाल चुनाव के दौरान वह 15 दिन तक यही रहेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews