गणतंत्र दिवस के मौके पर खास पगड़ी पहने नजर आए पीएम मोदी, जानें इसकी विशेषताएं

PM modi

Republic Day 2024: आज 26 जनवरी के दिन पूरे भारत में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन भारत के एक-एक नागरिक के लिए बेहद खास है। इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने तीनों सेना के प्रमुख से मुलाकात की। इस बार पीएम मोदी के खास लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

कैसा था पीएम मोदी का खास लुक

गणतंत्र दिवस 2024 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास प्रिंट की पगड़ी पहनी। यह पगड़ी बांधनी प्रिंट की थी जो की राजस्थान में काफी लोकप्रिय है। बांधनी एक पारंपरिक भारतीय कपड़ा बुनाई तकनीक है। जिसमें रंगीन धागों का उपयोग करके सुंदर और जटिल डिजाइन बनाई जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पगड़ी में लाल, पीले और गुलाबी रंगों का उपयोग किया गया था। यह पगड़ी उनके पारंपरिक भारतीय पोशाक, सफेद कुर्ता पायजामा और जैकेट के साथ बहुत अच्छी लग रही थी।

पगड़ी में क्या खास था

वैसे तो पीएम मोदी ने जो पगड़ी पहनी थी, उसमें कई रंग मौजूद। लेकिन सबसे ज्यादा केसरी रंग नजर आ रहा है। जैसा कि हम सब जानते हैं केसरी रंग भगवान श्री राम का पसंदीदा रंग है जिसे भगवा रंग भी कहा जाता है। इसलिए इस बार 26 जनवरी के मौके पर प्रधानमंत्री के लुक को 22 जनवरी को हुए अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जोड़ा जा रहा है। पीएम मोदी की इस पगड़ी ने लोगों के बीच काफी चर्चा पैदा करदी है।

इस बार गणतंत्र दिवस पर क्या खास रहा

इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस बार महिला आधारित गणतंत्र दिवस थीम के तहत परेड में पहली बार महिलाएं त्रि सेवा टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करती नजर आई। भारतीय जनसंचार संस्थान की पूर्व छात्रा और भारतीय वायु सेवा में वायु यातायात नियंत्रक स्क्वाड्रन लीडर सुमित यादव ने इस साल गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews