Mann Ki Baat: ‘मन की बात’ में आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, कोरोना की दूसरी लहर पर कर सकते हैं चर्चा

mann ki baat

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आज रविवार (sunday) को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री (prime minister) अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम (monthly radio program) का 75वां संस्करण पेश करेंगे। इस मासिक रेडियो कार्यक्रम का नाम है ‘मन की बात’ (man ki baat)। पीएम मोदी (PM Modi) हर माह के अंतिम रविवार ‘मन की बात’ के ज़रिए राष्ट्र को संबोधित करते हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर होता है।

ज्ञात हो कि 14 मार्च को इस माह के मन की बात कार्यक्रम हेतु पीएम मोदी ने जनता से सुझाव मांगे थे। इस सिलसिले में पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “इस वर्ष का तीसरा ‘मन की बात’ कार्यक्रम 28 मार्च को प्रसारित होगा। ये प्रसारण दिलचस्प मुद्दों, और भारतवर्ष में हुई प्रेरणादायक बातों को सामने लाने का एक और मौका है। आप सब माइगोव या फिर नमो ऐप पर अपने विचार पोस्ट कर सकते हैं या अपना सुझाव रिकॉर्ड कर के भी भेज सकते हैं।”

यह भी पढ़ें… Damoh News: BSP विधायक रामबाई के पति ने किया सरेंडर, STF चीफ ने की पुष्टि

हर माह प्रसारित होने वाले इस मन की बात कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी जनता से हर बार सुझाव मांगते हैं। और देश में चल रहे बड़े मुद्दों का ज़िक्र करते हुए देशवासियों को संबोधित करते हैं। बढ़ते हुए कोरोना मामलों मो देखकर लगता है कि आज के मन की बात कार्यक्रम में कोरोना कु बढ़ती रफ्तार भी चर्चा का विषय हो सकता है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews