PM मोदी दिवाली से पहले हिमाचलवासियों को देंगे सौगात, देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

PM मोदी दिवाली से पहले हिमाचलवासियों को देंगे सौगात, देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल पहुंचेंगे। जहां वह देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि यह अंब-अंदौरा से दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राज्य के विकास के लिए कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि यह दौरा विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और पिछले 20 दिनों में पीएम मोदी दूसरी बार हिमाचल दौरे पर जाएंगे। इसके बाद वो फिर 16 अक्टूबर को धर्मशाला, हिमाचल आ रहे हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश प्रधानमंत्री के सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। वहीं, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस, प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की भारी बल तैनात कर दी गई है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें – MP Petrol And Diesel Rate: प्रदेश में पेट्रोल हुआ महंगा, डीजल की कीमत स्थिर, यहाँ जानें ईंधन का ताजा भाव

देश के चौथे वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने से लोगों को दिल्ली तक का सफर तय करने में आसानी रहेगी। बता दें कि यह नई दिल्ली से अंब-अंदौरा तक चलेगी। जो कि करीब 412 किलाेमीटर की दूरी को मात्र 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। इस दौरान बीच में यह ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़ और ऊना में रुकेगी। जहां इसके रुकने का समय 2 मिनट होगा। साथ ही नंगल डैम रेलवे स्टेशन में इसका स्टोपेज 10 मिनट का होगा। जिसमें कुल 18 कोच होंगे और सुरक्षा की दृष्टि से इस ट्रेन में CCTV लगाए गए हैं और इसमें WIFI की सुविधा भी रहेगी।

यह भी पढ़ें – राज्य शासन की बड़ी तैयारी, राजस्व निरीक्षक बनेंगे नायब तहसीलदार, 504 पद रिक्त, नीति नियम तय

आज पीएम मोदी हिमाचल के ऊना और चंबा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सबसे पहले वो ऊना दौरे पर रहेंगे इसके बाद वहां से चंबा जाएंगे। सबसे पहले ऊना के हरोली में 1,923 करोड़ की लागत से बनने वाले बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे। जिसके बाद ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, 128 करोड़ रुपए की लागत से बने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का शिलान्यास करेंगे। बता दें कि दिवाली से पहले वो ऊनावासियों को लगभग 4,800 करोड़ की परियोजनाओं का सौगात देंगे।

यह भी पढ़ें – MPPSC : आयोग ने उम्मीदवारों के लिए जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 129 पदों पर होनी है भर्ती, इस तरह तैयार होंगे रिजल्ट

ऊना में लोगों को सौगात देने के बाद वो सीधे चंबा की ओर प्रस्थान करेंगे। जहां वो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद वहां की जनता को संबोधित करेंगे। साथ ही यहां दो पनविद्युत प्रोजेक्टों की आधारशिला रखेंगे। बता दें कि 48 मेगावाट क्षमता के चांजू-तीन व 30.50 मेगावाट के दियोथल चांजू प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिसके करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। दोनों प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड करेगा।

यह भी पढ़ें – करवा चौथ पर 46 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, डेढ़ घंटे होगी पूजा, जानें पारण का सही समय और तरीक

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews