PM Modi Gorakhpur Visit: 7 जुलाई को गोरखपुर जाएंगे पीएम मोदी, लीला चित्र मंदिर का करेंगे दर्शन

pm modi

PM Modi Gorakhpur Visit : गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष समापन समारोह के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। जिसके लिए 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले है। जिनके आगमन के दृष्टिगत, पंडाल और मंच तैयार हो गए हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री के आगमन के लिए सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। पंडाल और मंच का निर्माण हो चुका है ताकि लोग आसानी से समारोह में शामिल हो सकें। इसके अलावा, औपचारिक समापन समारोह में अन्य आयोजनों की भी तैयारी की गई है।

pm narendra modi

लोगों को करेंगे संबोधित

बता दें कि पीएम मोदी निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, कल दोपहर 2:30 बजे गीताप्रेस पहुंचेगे और वहां 3:15 बजे तक रहेंगे। इस दौरान वो लीला चित्र मंदिर का दर्शन करेंगे। इसके बाद वो ट्रस्टियों के साथ फोटो सेशन भी करेंगे। जिसके बाद बैठक का आयोजन होगा। साथ ही, प्रधानमंत्री मंच से लोगों को संबोधित करेंगे। उनके हाथों में आर्ट पेपर पर प्रकाशित चित्रमय शिवपुराण का विमोचन होगा।

पंडाल और मंच तैयार

बता दें कि जो पंडाल और मंच तैयार किए गए हैं। उसमें मंच का आकार 28 फीट लंबा और 24 फीट चौड़ा है और इसमें 4 AC लगाए गए हैं। पंडाल के ऊपरी पर्दा तिरंगे के रंग में है जो देश के गर्व को दर्शाता है। वहीं, पंडाल में 10 पंखे लगाए गए हैं। साथ ही, 7 पंखे और 20 कूलर भी व्यवस्थित किए गए हैं जो पंडाल और अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे। पंडाल के दोनों तरफ 18 एलईडी हाईमास्ट भी लगाई गई है। सुरक्षा के लिए मुख्य पंडाल के बगल में एक अलग पंडाल बनाया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गीताप्रेस में सुरक्षा काफी सख्ती से की जा रही है। एसपीजी और सुरक्षा कर्मियों द्वारा चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। फुलवारी, लीला चित्र मंदिर और पूरे परिसर में मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे लोगों के बाहरी आगमन को नियंत्रित किया जा सके। मुख्य द्वार से लेकर इंटीरियर तक बड़ी संख्या में सुरक्षा अधिकारी और कर्मियों को तैनात किया गया है। बाहर से आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है।

गीताप्रेस के प्रबंधक ने दी ये जानकारी

गीताप्रेस में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शहर में खुशी का माहौल है। उनके आगमन से शताब्दी वर्ष भी अविस्मरणीय बन गया है। शताब्दी वर्ष का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने किया था और समारोह का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। तैयारी लगभग पूरी हो गई है और गीताप्रेस के ट्रस्टी और कर्मचारी पूरे उत्साह से प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए तैयार हैं- डॉ. लालमणि तिवारी, गीताप्रेस के प्रबंधक

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews