देशभर में आज 37 जगह लगेगा रोजगार मेला, 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Rozgar mela

Rozgar Mela: आज देश भर में एक बार फिर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। देश में 37 जगह पर इस मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत केंद्र सरकार के विभागों के साथ राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों में भी युवाओं के नियुक्ति की जा रही है।

इन विभागों में नियुक्ति

देशभर के अलग-अलग क्षेत्र से चुने गए यह नए कर्मचारी गृह मंत्रालय, रेल मंत्रालय, राजस्व विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय समेत सरकार के अन्य विभागों में नियुक्त किए जा रहे हैं। यह रोजगार मेला और इसमें चयनित युवाओं को दी जा रही नौकरी केंद्र सरकार की तरफ से रोजगार के सृजन को प्राथमिकता देने के प्रयासों का एक उदाहरण है।

रोजगार मेले की सहायता से युवाओं को सशक्तिकरण के साथ राष्ट्र के विकास में भागीदारी करने का अवसर मिलता है। जिन लोगों का चयन हुआ है और वह अपने काम की शुरुआत करेंगे उसके पहले उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा। जो भी युवा प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं वह कर्मयोगी प्रारंभ आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर दिए गए ऑनलाइन मॉड्यूल में मौजूद 750 से ज्यादा ई लर्निंग पाठ्यक्रम के जरिए सब कुछ सीख सकते हैं।

पहले भी युवाओं को मिली नौकरी

बता दें कि इसके पहले 26 सितंबर को भी रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। इस दौरान विभिन्न विभागों और संगठनों में अलग-अलग पदों पर चीनी 51000 युवाओं को पीएम मोदी ने नियुक्ति पत्र सौंप थे। इस दिन नियुक्ति पत्र वितरण के लिए देशभर की 46 जगह पर मेला लगाया गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews