आज PM मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा, विद्यार्थियों से साझा करेंगे तनाव मुक्त रहने के मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश भर के विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा करने वाले हैं। इस संवाद की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देशभर के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। इस दौरान वो छात्रों को परीक्षा के तनाव से दूर रहने की ट्रिक्स बताएंगे। ये चर्चा प्राइम वीडियो, सोनी लिव और जी 5 जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी।

अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए प्रधानमंत्री ने इस संबंध में जानकारी दी है। जो भी छात्र पीएम मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हैं। वह इस कार्यक्रम का आनंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ले सकते हैं।

PM मोदी ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, इसमें उन्होंने लिखा 6 फरवरी सुबह 10 बजे परीक्षा पर चर्चा अवश्य देखें। इस वर्ष की चर्चा में परीक्षा से संबंधित बहुत ही दिलचस्प विषय शामिल हैं। विशेष रूप से तनाव मुक्त रहने की आवश्यकता और सीखने पर जोर के साथ बहुत कुछ। ये ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसका मैंने हमेशा आनंद लिया क्योंकि मुझे देश भर के लोगों के साथ संवाद करने का अवसर मिलता है।

2018 से चल रही परीक्षा पे चर्चा

परीक्षा पर चर्चा का आयोजन साल 2018 के बाद हर वर्ष किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देश भर के शिक्षकों, छात्रों और माता-पिता से संवाद करते हैं। परीक्षा के तनाव से कैसे निपटना है इसका मार्गदर्शन भी देते हैं।

कहां होंगे संवाद सत्र

इस वर्ष संवाद सत्र गुजरात के देवमोगरा, छत्तीसगढ़ के रायपुर, तमिलनाडु के कोयंबटूर, असम के गुवाहाटी और दिल्ली के प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक साथ हो रहा है।

कितने लोगों का पंजीकरण

परीक्षा पर चर्चा में संवाद के लिए 4.5 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है। इस कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न गतिविधियों में 2.26 करोड़ लोगों की अतिरिक्त सहभागिता रही। इस तरह से कुल भागीदारी 6.76 करोड़ पहुंच गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews