शनिवार को ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, देश के 329 जिलों में अलग-अलग थीम पर होंगे कार्यक्रम

PM Modi in Ratlam

Sankalp Saptah: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आकांक्षी ब्लॉकों के लिए हफ्ते भर तक चलने वाले ‘संकल्प सप्ताह’ का भारत मंडपम में शुभारंभ करने वाले हैं। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत पीएम ने 7 जनवरी 2023 को की थी। का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और उन्हें बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर मौजूद प्रशासन में सुधार करना है। इसके तहत कुल 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में काम किया जाएगा।

होगा ब्लॉकों का विकास

आपको बता दें कि ‘संकल्प सप्ताह’ आयोजित किए जाने से पहले देश भर के गांव और ब्लॉक स्तर पर चिंतन शिविर लगाए गए थे। उसके बाद मौजूदा स्थिति को देखते हुए संकल्प सप्ताह की शुरुआत की जा रही है। अब इस सप्ताह में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम लागू करते हुए ब्लॉक विकास की रणनीति पर काम किया जाएगा।

PM करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत मंडपम से करने वाले हैं। इसमें पंचायत और ब्लॉक स्तर के 3000 से ज्यादा जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा 200000 लोग वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे जो ब्लॉक और पंचायत स्तर के पदाधिकारी है, किसान हैं और अन्य क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।

रोज होगी अलग थीम

ये ‘संकल्प सप्ताह’ 3 से 9 अक्टूबर तक चलने वाला है। इसे है दिन अलग थीम पर मनाया जाने वाला है। सबसे खास बात ये है कि हर थीम पूरी तरह से देश को समर्पित की गई है। इसमें समृद्धि दिवस, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सुपोषित परिवार जैसी थीम शामिल की गई है, जिनपर पंचायत और ब्लॉक स्तर के अधिकारी काम करेंगे और नागरिकों के जीवन से जुड़ी मुख्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। 9 अक्टूबर को इस सप्ताह का आखिरी दिन ‘संकल्प सप्ताह समावेश समारोह’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन ये देखा जाएगा को किस ब्लॉक में किस थीम के दौरान नागरिकों के लिए क्या क्या कार्य किए गए हैं और इससे उन्हें लाभ मिला है या नहीं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews