दिवाली से पहले उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे PM Modi, अपने ड्रीम प्रोजेक्ट्स का करेंगे निरीक्षण

दिवाली से पहले उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे PM Modi, अपने ड्रीम प्रोजेक्ट्स का करेंगे निरीक्षण

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दिवाली से पहले 2 दिन के लिए उत्तराखंड (Uttarakhand) के दौरे पर जाने वाले हैं। 21 और 22 अक्टूबर को पीएम इस पहाड़ी राज्य का दौरा करेंगे। केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजन अर्चन करने के बाद वो बद्रीनाथ धाम जाएंगे। बद्रीनाथ धाम में भगवान की आराधना के बाद पीएम चमोली के लिए रवाना होंगे और यहां सेना के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

जानकारी के मुताबिक केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ में तैयार किए जा रहे मास्टर प्लान के काम के बारे में जानकारी लेते हुए पीएम मोदी यहां अधिकारियों से चर्चा करने वाले हैं। केदारनाथ और बद्रीनाथ में चल रहे काम पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। जैसे ही पीएम मोदी के दौरे की जानकारी सामने आई है राज्य सरकार व्यवस्था करने में जुट गई है। अधिकारियों ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। पुष्कर धामी सरकार की ओर से बेहतरीन व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

Must Read- इस ट्विटर हैंडल को फॉलो कर बुरी तरह फंसे सीएम, सोशल मीडिया पर छाया ठरकी केजरीवाल

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को पुनर्निर्माण कार्यों का दौरा करने के लिए केदारनाथ पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए पीएम मोदी के उत्तराखंड के दौरे के बारे में उन्होंने बताया था कि उनका आना तय है और वह जल्दी आ सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि कुछ दिनों पहले ही उनकी पीएम मोदी से मुलाकात हुई है और उन्होंने उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2021 में भी दिवाली से पहले केदारनाथ धाम पहुंचे थे।

बता दें कि 2013 में केदारनाथ में बड़ी आपदा आई थी जिसके बाद यहां मोदी सरकार की ओर से पुनर्निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है। पीएम मोदी खुद इस काम को देख रहे हैं। साल 2019 में भी उन्होंने केदारनाथ के पास स्थित एक गुफा में साधना की थी। इसके अलावा वो बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान पर भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews