
नई दिल्ली।
भारत चीन सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम कार्यालय ने सोमवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी है। ये जानकारी उस वक़्त आई है। जब भारत ने 59 चाइनीज एप्स को देश से बैन कर दिया है।
वहीँ दूसरी तरफ कोरोना के लगातार मिल रहे मरीजों के बीच अनलॉक 2 को लेकर दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। हालांकि अभी यह नहीं पता कि पीएम मोदी किस मुद्दे पर देश को संबोधित करेंगे। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वह भारत-चीन मुद्दे पर कोई बात देश के सामने रख सकते हैं। वहीँ दूसरी तरफ ये भी मुमकिन है कि पीएम कोरोना के खिलाफ जंग को लेकर कोई बड़ा ऐलान करें।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

