पीएम मोदी की स्वर्गीय बिपिन रावत को श्रद्धांजलि: भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं

पीएम मोदी

सहारनपुर, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सीडीएस प्रमुख स्वर्गीय बिपिन रावत (CDS chief Bipin Rawat) को श्रद्धांजलि दी है। उत्तर प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए किए गए स्वर्गीय बिपिन रावत के कार्यों को याद करते हुए उन्हे और अधिक मजबूती के साथ पूरा करने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़े.. MP Weather: सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, जानें अपने शहर का हाल

सहारनपुर में आयोजित एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व चीफ डिफेंस स्टाफ स्वर्गीय बिपिन रावत को याद किया। उन्होंने उनके असामायिक अवसान पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि भारत उनका योगदान कभी भूल नहीं सकता। लेकिन वह जहां भी होंगे, आने वाले समय में अपने द्वारा शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ता हुआ देखेंगे।

पीएम ने कहा कि स्व.रावत ने देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान,तीनों सेनाओं में तालमेल सुदृढ़ करने का अभियान चलाया,यह तेजी से आगे बढ़ता रहेगा। मोदी ने कहा कि भारत दुख में है लेकिन दर्द सहते हुए भी हम ना अपनी गति रोकते हैं और ना प्रगति। भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं।जनरल बिपिन रावत, आने वाले दिनों में, अपने भारत को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ते हुए देखेंगे। हम देश की सीमाओं की सुरक्षा बढ़ाने का काम,बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम आगे बढायेंगे।

यह भी पढ़े.. MP Corona: मप्र में एक्टिव केस 156, 23 दिन में 351 पॉजिटिव, सीएम का बड़ा बयान

पीएम  मोदी ने कहा कि भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत जी का जाना हर भारतप्रेमी के लिए, हर राष्ट्रभक्त के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जनरल बिपिन रावत जी जितने जांबांज थे, देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जितनी मेहनत कर रहे थे, पूरा देश उसका साक्षी रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”655606856″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews