पीएम नरेंद्र मोदी का पायलट लुक, लड़ाकू विमान तेजस से भरी उड़ान, फोटो शेयर करते हुए कही ये बात

pm narendra modi

PM Narendra Modi Flew Tejas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरू में स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के फ़ैसलिटी का दौरा किया। यहाँ उन्होनें स्वदेशी फाइटर जेट तेजस से उड़ान भरी। वह पायलट के भूमिका में नजर आए। उन्होनें सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की है।

pm narendra modi

स्वदेशी क्षमताओं में विश्ववास बढ़ा- पीएम मोदी ने कहा

फोटो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “तेजस पर सफलतापूर्वक उड़ान पूरी की। यह अनुभव अविश्वसनीय रूप से समृद्ध था, जिसने हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरे विश्वास को काफी हद तक बढ़ा दिया और हमारी राष्ट्रीय क्षमता के बारे में मुझमें नए सिरे से गर्व और आशावाद की पैदा की है।”

pm narendra modi

भारतवासियों को की दी शुभकामनाएं

अन्य तस्वीरों को सोशल मीडिया “X” पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने गर्व के साथ कहा, “हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं है।” आगे उन्होनें डीआरडीओ, HAL और सभी भारतवासियों को शुभकामनाएं दी है।

pm narendra modi

तेजस के बारे में

तेजस एक स्वदेशी लाइट कॉम्बैक्ट लड़ाकू विमान है। इसमें दो पायलट उड़ान भर सकते हैं। यह किसी भी मौसम में उड़ान भरने में सक्षम है। जरूरत पड़ने पर तेजस से हमला भी किया जा सकता है। भारतीय वायुसेना से 123 तेजस फाइटर जेट का ऑर्डर एचएएल को दे रखा है, जिसमें से 26 की डिलीवरी को हो चुकी है। बाकी विमानों की डिलीवरी 2028 तक होगी। कई देश तेजस को खरीदने में रुचि भी दिखा चुके हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews